हरोली/ऊना, 4 जून (राजवीर चोपड़ा):- सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं प्रयास सोसायटी के सहयोग से संचालित सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा, हरोली द्वारा आज ग्राम गोन्दपुर जयचन्द में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया।
शिविर के दौरान कुल 78 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा 39 लैब टेस्ट किए गए। स्वास्थ्य टीम ने मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श, दवाइयां एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर टीम में डॉ. प्रदीप कुमार, रूचि, मनीष एवं निहाल सिंह ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। टीम ने गांव के ऐसे मरीजों तक भी स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाईं जो चलने-फिरने में असमर्थ हैं, ताकि जरूरतमंद लोगों को उनके घर के निकट ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें।
ग्रामीणों ने सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल बुजुर्गों, जरूरतमंदों तथा दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए अत्यंत लाभदायक सिद्ध हो रही है। उन्होंने सांसद अनुराग सिंह ठाकुर एवं प्रयास सोसायटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सेवा के माध्यम से लोगों को समय पर स्वास्थ्य परामर्श और उपचार की सुविधा मिल रही है।
सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा का उद्देश्य स्वास्थ्य सुविधाओं को लोगों के घर-द्वार तक पहुंचाकर बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाना है।