चंडीगढ़ सेक्टर 33 के बीजेपी कार्य ऑफिस में आज बीजेपी युवा मोर्चा की जनरल सेक्रेटरी प्रिया पासवान और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा की मौजूदगी में 30 से ज्यादा महिलाएं बीजेपी में शामिल हुई |   इन महिलाओं की तरफ से कहा गया कि मोदी जी की नीतियों और कार्यों को देखकर महिलाएं बीजेपी में शामिल होने के लिए प्रेरित है|  उनकी सरकार द्वारा शुरू किए गए कई कार्यक्रमों और नीतियों ने महिलाओं को आकर्षित किया है|  चंडीगढ़ सेक्टर 33 स्थित बीजेपी कार्य ऑफिस में आज युवा मोर्चा की जनरल सेक्रेटरी प्रिया पासवान ने  यह  जानकारी दी, कि मोदी सरकार ने महिलाओं को सशक्त  बनाने के लिए कई कार्यक्रम शुरू किए हैं, जैसे की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और महिला समाज वन योजना जैसे कई कार्यक्रम किए हैं|  वहीं दूसरी तरफ प्रदेश सदस्य भाजपा के जितेंद्र पाल मल्होत्रा की तरफ से जानकारी देते हुए कहा गया की मोदी सरकार ने महिलाओं के लिए शिक्षा और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए कई कार्यक्रम शुरू किये है जैसे कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना और महिला उद्यमिता विकास कार्यक्रम |  इन कार्यक्रमों और नीतियों ने महिलाओं को बीजेपी में शामिल होने के लिए प्रेरित किया है और उन्हें राजनीति में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया है|  इन सब महिलाओं की तरफ से शशि, नेहा, कमलेश, निशा,पवन और जो  भी महिलाए बीजेपी शामिल हुई है सब की तरफ से प्रिया पासवान जी का धन्यवाद किया गया