होशियारपुर:- पंजाब सरकार के शिक्षा क्रांति अभियान के अंतर्गत विधायक ब्रम शंकर ज़िम्पा ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, घंटाघर में सीनियर कक्षाओं के विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग की ओर से उपलब्ध करवाए गए स्कूल बैग वितरित किए।
इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को नई ऊर्जा और उत्साह के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराकर उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
विधायक ज़िम्पा ने कहा कि शिक्षा क्रांति अभियान के माध्यम से सरकारी स्कूलों का बुनियादी ढांचा मजबूत किया जा रहा है तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने माता-पिता तथा जिले का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर समाजसेवी आज्ञा पाल साहनी, सेवानिवृत्त डीएसपी मलकीत सिंह, पार्षद नीलम रानी, स्कूल के प्रिंसिपल करुण शर्मा, परवीन कुमारी, सीमा सैनी (लेक्चरार), मनीषा कुमारी, रक्षा कुमारी, गुरप्रीत कौर, सविता देवी, रमा कुमारी, जतिंदर सिंह, सुरजीत राजा, जसवीर सिंह तथा सुरजीत कौर सहित स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित था।
विधायक ज़िम्पा ने सरकारी स्कूल घंटाघर में विद्यार्थियों को किए स्कूल बैग वितरित
