असंध/करनाल, 25 सितंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़े के  अंतर्गत चलाये जा रहे स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत उप मण्डल नागरिक हस्पताल, असन्ध के द्वारा जेसी गल्र्ज कॉलेज के प्रागंण में आयोजित हेल्थ कैम्प का विधायक योगेन्द्र राणा ने रिबन काटकर शुभारम्भ किया। 
इस कैम्प में विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित 10 प्रकार के स्टाल लगाए गये। इनमें  पंजीकरण, एनसीडी, आयुष्मान कार्ड, टीकाकरण, लैब टेस्ट, जनरल फिजिशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, टी0बी0 मुक्त भारत, एचआईवी परामर्श एवं जांच केन्द्र तथा विभिन्न तरह की दवाईयाँ शामिल है।
इस स्वास्थ्य जांच शिविर में विधायक योगेन्द्र राणा व नगरपालिका चेयर पर्सन सुनिता रानी द्वारा   स्वास्थ्य सेवाओं के विभिन्न स्टॉल का अवलोकन भी किया गया व उनके द्वारा लोगों को स्वास्थ्य सेवाओ का फायदा लेने के लिए प्रेरित किया गया। इस शिविर में 360 लोगों के स्वास्थ्य की जांच   व लैब जांच की गई। इस द्वौरान 46 टी0बी0 के मरीजों को पोषण किट वितरित की गई व 25 लोगों के नये आयुष्मान कार्ड बनायें गए। शिविर में 112 लोगों की एनसीडी स्क्रीनिंग की गई व जरुरतमंद लोगों को दवाईयां भी वितरित की गई। 
इस मौके पर सीटीएम मोनिका शर्मा, तहसीलदार नवजीत कौर बरार, बीडीपीओ प्रशांत कुमार, नायब तहसीलदार राधेश्याम, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुबे सिंह, डॉ. जयपाल चहल, डॉ. शुधांशु, डॉ. समीर, डॉ. साहिल, डॉ. अदिति, डॉ. ज्योति, डॉ. समर्थ चोपड़ा, चिकित्सा अधिकारी प्रेम सिंह, अनिता देवी, संदीप कुमार, प्रदीप कुमार, आईसीटीसी काउंसलर रंगी राम, आशा कोऑर्डिनेटर राकेश पुनिया, दीपक शर्मा, प्रीति एवं आशा वर्कर मौजूद रहे।