असंध /करनाल, 10 नवम्बर: असंध विधायक योगेन्द्र राणा ने सोमवार को असंध क्षेत्र के गांव बिर्चपुर व कतलाहेडी में लगभग करोड़ रुपए की लागत से तैयार विकास कार्यों का उद्घाटन कर उन्हें ग्रामवासियों को समर्पित किया।
इसी कड़ी में में विधायक योगेन्द्र राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव बिर्चपुर में लगभग 42.64 लाख रुपए की लागत से निर्मित विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया, जिनमें शामिल हैं —₹4.20 लाख की लागत से वाल्मीकि चौपाल निर्माण कार्य। और ₹5 लाख की लागत से जाट चौक का सौंदर्यीकरण कार्य तथा ₹25 लाख की लागत से स्टेडियम की चारदीवारी निर्माण कार्य सहित ₹8.44 लाख की लागत से जय भगवान के घर से आम वाले तालाब तक रास्ता निर्माण कार्यों का विधिवत उद्घाटन किया गया।
ये सभी कार्य ग्रामीण क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।
इसी प्रकार गांव कतलाहेड़ी में लगभग 16.06 लाख रुपए की लागत से पूर्ण हुए एवं नए निर्माण कार्यों का उद्घाटन कर ग्रामवासियों को समर्पित किया गया, जिनमें शामिल हैं —₹1.09 लाख से बी.सी. चौपाल का कंप्लीशन कार्य व ₹4.97 लाख से एस.सी. चौपाल का कंप्लीशन कार्य सहित ₹10 लाख से ब्रह्मानंद आश्रम के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया।
विधायक योगेन्द्र राणा ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार हर गांव के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। प्रत्येक पंचायत क्षेत्र में जनसुविधाओं का विस्तार और बुनियादी ढांचे को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है।उन्होंने कहा कि अब असंध हल्के में विकास कार्यों को जल्द पूरा करवाया जाएगा। असंध के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि असंध हल्के का सर्वांगीण विकास उनका प्राथमिक लक्ष्य है और आमजन की सभी समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र नरवाल, मुनक ब्लॉक समिति चेयरमैन जितेंद्र संधू, जुंडला मार्केट कमेटी चेयरमैन सुशील शर्मा, मंडल महामंत्री राहुल गांव बिरचपुर सरपंच संजय शर्मा, गांव कतलाहेड़ी सरपंच सुनील कुमार, सुरेंद्र जानी, सुभाष राणा ओंगद, सतपाल जैन, ख़ेम सिंह फौजी, बब्बू मंजूरा, गांव के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विधायक योगेन्द्र राणा ने करोड़ों रुपए की विकास परियोजनाओं को ग्राम वासियों को किया समर्पित
