होशियारपुर:- विधायक ब्रम शंकर जिंपा की ओर से चौहाल के मोहल्ला चौहाल और मोहल्ला रामगढ़ में लोक मिलनी समागम आयोजित किया गया। इस दौरान विधायक जिंपा ने क्षेत्रवासियों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनी और क्षेत्र में चल रहे तथा प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया।
विधायक जिंपा ने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान करवाना और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि लोक मिलनी समागम का उद्देश्य लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सीधे सुनना और संबंधित विभागों के माध्यम से उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि विकास कार्यों से संबंधित सुझावों और मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा तथा प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विधायक जिंपा ने क्षेत्रवासियों की ओर से मिले प्यार, सहयोग और विश्वास के लिए दिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का यह भरोसा उन्हें जनसेवा के लिए और अधिक मेहनत करने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर सरपंच अवनीता, अशोक कुमार शौकी, पूर्व सरपंच गुरजीत राम लोंगड़ी, भजन सिंह मट्टी, ब्लॉक प्रधान बख्तावर सिंह, सतीश कुमार और राजन सैनी सहित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
विधायक जिंपा ने चौहाल में लोक मिलनी के दौरान सुनी लोगों की समस्याएं
