रतिया, 17 अगस्त:- कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय खाई में हलका रतिया के विधायक श्री जरनैल सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश दिया।
विद्यालय में पहुंचने पर विधायक श्री जरनैल सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय खाई की किसी भी समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यालय की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।
विद्यालय स्टाफ, एसएमसी कमेटी की ओर से विधायक के समक्ष विभिन्न मांगें रखी गईं। इनमें 10 किलोवाट का सोलर सिस्टम लगवाना, डिजिटल बोर्ड उपलब्ध करवाना, विद्यालय के मुख्य गेट को ऊंचा करवाना, चारदीवारी को ऊंचा करके फेंसिंग करवाना तथा NSQF स्ट्रीम के तहत ब्यूटी एंड वेलनेस ट्रेड शुरू करवाना प्रमुख मांगें थीं।
विधायक श्री जरनैल सिंह ने इन मांगों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए आश्वासन दिया कि अगले दो माह के अंदर विद्यालय की इन सभी समस्याओं का समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर विद्यालय की ओर से विधायक श्री जरनैल सिंह का गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया गया। प्राचार्य अबनीश गर्ग, साहित्यकार डॉ. नैब सिंह मंडेर, प्रवक्ता चरणजीत सिंह, सुनीता मोंगा , वार्डन महेशी, सोनू गर्ग, घनश्याम,रुपिंदर कौर, सरिता तथा सीमा रानी, शीनू ने मुख्य अतिथि को गुलदस्ते भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर सुरेश झाब, कृष्ण तनेजा, बलविंदर सिंह, प्रवीण जगा, गुरसेवक सिंह खोखर,रिंका, गुरमेल सिंह कमाना, सरपंच कुलदीप सिंह चिम्मो, गौरव शर्मा, सुखविंदर सिंह नंगल, सरपंच सुखजिंन्द्र सिंह ढिल्लों, सरपंच साधु सिंह, भोला सिंह कमाना, मालू सिंह, जसविंदर सिंह,सहित बड़ी संख्या में समर्थक एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।