रतिया, 8 फ़रवरी:- सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ट्रस्ट, रतिया के  वफद द्वारा आज श्री जरनैल सिंह विधायक रतिया से उनके निवास पर मुलाकात की और उनको  "सीनियर सिटीजन होम" के भवन निर्माण के लिए सहयोग  हेतु ज्ञापन सौंपा। विधायक जरनैल सिंह ने  वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह एक बहुत ही नेक कार्य मानते हुए विधायक कोटा से बीस लाख रुपए देने की घोषणा की। जिस पर सभी सदस्यों ने हर्षध्वनि से विधायक  का धन्यवाद किया। 
इस घोषणा के वरिष्ठ सदस्य तेज़िन्दर सिंह औजला कहा कि शहर के 12 नंबर वार्ड में स्थित 30 मरले के  प्लाट की चारदिवारी मुकम्मल हो चुकी है जिसमें लगभग सौ पेड़ पौधे भी लगाए गए हैं।  इसमें विकसित होने वाले सीनियर सिटीजन होम के भवन में रिहायशी कमरे, रसोई, लायब्रेरी, डिस्पेंसरी, पुजा रुम, शौचालय सहित आकर्षक पार्क बनाये जाने का प्रावधान है। 
इस अवसर पर प्रधान एडवोकेट बिक्कर सिंह, डॉ नरेश गोयल, रिटायर्ड डीएसपी सतपाल सिंह, गगन स्वरूप मंगला, शिशन पाल मंगला, मा: गोपाल चंद कुलरियां, गुरनाम सिंह तेलीवाड़ा, इश्वर दास अरोड़ा एवं  तेजिन्द्र सिंह औजला मौजूद थे।