करनाल ,23 सितंबर: इंद्री के विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप तथा नगर निगम की महापौर रेनू बाला गुप्ता ने मंगलवार को संयुक्त रूप से नगर निगम के वार्ड 2 के मंगलपुर में आंतरिक गलियों का सुदृढ़ीकरण तथा बरसाती पानी निकासी कार्य का शुभारंभ किया। इस कार्य पर 54 लाख 73 हजार रुपये की राशि खर्च होगी। यह कार्य 3 माह में मुकम्मल हो जाएगा। इस मौके पर वार्ड पार्षद बेबी पाल, निगम इंजीनियर व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। शुभारंभ अवसर पर विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि इन गलियों के निर्माण से मंगलपुर निवासियों का आवागमन सुगम बनेगा तथा बरसाती पानी की पर्याप्त निकासी हो सकेगी। इन कार्यों से यहां के निवासियों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं के लाभ से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। ऐसे निर्माण कार्य स्थानीय निवासियों के लिए बेहतर बुनियादी ढांचा प्रदान करने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य निरंतर चलते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव पर प्रदेशभर में सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत सफाई अभियान, रक्तदान शिविर, पौधारोपन तथा सडक़ों का सुदृढ़ीकरण जैसे अनेक कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सर्वांगीण विकास और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर ही है। इसके तहत महिला सांस्कृतिक केन्द्रों को खोला गया है, जिसमें महिलाएं अपनी प्रतिभा व कौशल को निखार सकेंगी और समाज में उनकी भागीदारी भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर से प्रदेश में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ होने जा रहा है। योजना के तहत प्रथम चरण में वार्षिक 1 लाख रुपये से कम आय वाले परिवारों की महिलाओं को मासिक 2100 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार की ओर से जी.एस.टी. की स्लैब घटाकर दो कर दी गई हैं, जिससे पूरे देशवासियों का लाभ मिलना शुरू हो गया है। इस अवसर पर नगर निगम की मेयर रेनू बाला गुप्ता ने कहा कि सडक़ें व गलियां क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। इन गलियों के सुदृढ़ीकरण से मंगलपुर क्षेत्र में यातायात सुगम होगा तथा स्थानीय लोगों के जीवन में सुधार आएगा। उन्होंने कहा कि पारदर्शी तरीके से प्रत्येक कार्य हो, इसके लिए परियोजना स्थल पर एक बोर्ड प्रदर्शित किया जाता है, जिस पर कार्य से सम्बंधित ब्यौरा दर्ज होता है। उन्होंने नागरिकों से अपील करते कहा कि गलियों का कार्य बेहतर तरीके से हो, इसलिए वह भी कार्य पर अपनी निगरानी बनाकर रखें। अगर कहीं खामी दिखाई दे, तो उसकी सूचना निगम इंजीनियरों व पार्षद से कर सकते हैं, ताकि उसे समय रहते ही दुरूस्त करवाया जा सके।
उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों की बहार बह रही है, जिससे शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों को मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ बड़ी-बड़ी परियोजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि शहरवासी विकास के साथ सामाजिक दायित्व से भी जुड़ें, इसलिए प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव पर सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत रोजाना सफाई अभियान, जन जागरूकता व रक्तदान शिविर तथा सडक़ों को सुदृढ़ बनाने जैसे कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आगामी 25 सितंबर से दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की शुरूआत भी होने जा रही है।
इस मौके पर वार्ड नंबर 2 के पार्षद प्रतिनिधि नरेश पाल, कुंजपुरा मंडल अध्यक्ष अनिल चौहान, पूर्व जिला महामंत्री सुनील गोयल, संजीव कुमार, रोशन पाल, मुकेश कश्यप, सुदीर पाल, बल सिंह प्रधान एवं गणमान्य लोग तथा नगर निगम के कार्यकारी अभियंता प्रदीप कल्याण, सहायक अभियंता प्रेम सिंह व कनिष्ठï अभियंता सोहन सिंह मौजूद रहे।
You May Also Like
कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में गरजे सांसद दीपेंद्र हुड्डा, उठाए किसानों और युवाओं के मुद्दे
Impact of Bhagwant Singh Mann Government’s Work Visible; Entire Punjab Is Truly Becoming a ‘Hassda Punjab’: Kulwant Singh
Haryana Chief Minister Shri Nayab Singh Saini Thanks Prime Minister Shri Narendra Modi for Historic Increase in Minimum Support Prices of Rabi Crops