होशियारपुर:- शिरोमणि अकाली दल द्वारा कनाडा में आयोजित पहले कार्यक्रम में प्रवासी पंजाबियों की रिकॉर्ड तोड़ भीड़ ने विपक्षी दलों को अचंभित कर दिया है। इसके साथ ही पंजाब में शिरोमणि अकाली दल की सरकार मजबूती से स्थापित होना तय है। इस दौरान कनाडा पहुंचे शिरोमणि अकाली दल के प्रतिनिधिमंडल में शिरोमणि अकाली दल व्यापार विंग के राज्य महासचिव धर्मिंदर कुमार टोनी ने कहा कि कनाडा के सरी में आयोजित विशाल सभा को देखकर उनकी आंखों दग दग रह गई।
उन्होंने प्रवासी पंजाबियों का तहे दिल से आभार व्यक्त किया, क्योंकि उनके छोटे से निमंत्रण पर सरी में आयोजित इस विशाल सभा ने विदेश में साबित कर दिया की पंजाब में अगली सरकार शिरोमणि अकाली दल की बनेगी। इस अवसर पर टोनी ने प्रवासी पंजाबियों को हार्दिक धन्यवाद देते हुए पार्टी अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल को आज की सभा का पूरा संदेश देने का वादा किया और कहा कि हम आपके प्रेम के लिए सदा ऋणी रहेंगे। आपने यहां जो सभा आयोजित की है, उसने विरोधियों की नींद उड़ा दी है।
टोनी ने कहा कि यह तो कार्यक्रमों की शुरुआत मात्र है। आने वाले दिनों में विभिन्न शहरों में एनआरआई पंजाबियों के समर्थन से बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि विपक्षी दलों को यह बताया जा सके कि एनआरआई पंजाबी अब उनकी भ्रामक बातों में नहीं आएंगे,क्योंकि एनआरआई पंजाबियों ने ठान लिया है कि इस बार वे पंजाब में शिरोमणि अकाली दल की सरकार लाएंगे, क्योंकि पंजाबियों को दिल्ली से भाग रहे लुटेरों की सरकारें पसंद नहीं हैं।
टोनी ने कहा कि चुनाव के दौरान इन लोगों ने जो वादे किए थे,सरकार बनते ही वे हवा में उड़ते नजर आए और अरविंद केजरीवाल का लूट का गिरोह पिछले साढ़े चार साल से पंजाब को लूट रहा है। टोनी ने कहा कि उनसे पूछने वाला कोई नहीं है, सवाल पूछने वाले किसी भी व्यक्ति पर गैरकानूनी करवाई करना इन दिल्लीवासियों का स्वभाव बन गया है।लेकिन इस बार एनआरआई पंजाबी पिछली बार की गलती नहीं दोहराएंगे और 2027 में शिरोमणि अकाली दल की सरकार बनाकर एनआरआई पंजाबियों को बड़ा सम्मान देंगे।
इस तरह एक बड़े आयोजन को शिरोमणि अकाली दल की जीत के रूप बताया। टोनी ने बताया कि यह तो कार्यक्रमों की बस शुरुआत है। अगले कार्यक्रम में एक और भी बड़ी सभा आयोजित की जाएगी ताकि यह बताया जा सके कि इस बार प्रवासी पंजाबियों ने शिरोमणि अकाली दल को जिताने का मन बना लिया है।
