हिसार:– भारतीय जनता पार्टी हांसी मंडल में पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता मंजीत जांगड़ा, रमेश मदान और अशोक ढालिया को नगर परिषद हांसी में पार्षद के रूप में मनोनीत किया गया है। इन सभी कार्यकर्ताओं ने वर्षों से भाजपा संगठन के लिए निष्ठा, ईमानदारी और समाजसेवा का परिचय दिया है। इनकी नियुक्ति नगर के विकास, जनकल्याण योजनाओं के क्रियान्वयन, और जनहित में पारदर्शिता लाने की दिशा में एक मजबूत कदम मानी जा रही है।
मनोनीत पार्षदों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी,प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली, विधायक विनोद भयाना,भाजपा हांसी जिला अध्यक्ष अशोक सैनी और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया व उन्होंने कहा कि संगठन की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास" के मंत्र को साकार करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
भाजपा हांसी मंडल अध्यक्ष तनुज खुराना ने इस अवसर पर कहा:"हम अपने कार्यकर्ताओं की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस करते हैं। यह नामांकन पार्टी की नीतियों व मूल्यों पर जनता के भरोसे का प्रमाण है। हमें विश्वास है कि ये सभी नगर परिषद में जनता की आवाज़ मजबूती से उठाएंगे और विकास कार्यों को गति देंगे।"भारतीय जनता पार्टी सभी नव-नियुक्त पार्षदों को बधाई देती है और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करती है।
मंजीत जांगड़ा, रमेश मदान और अशोक ढालिया नगर परिषद हांसी के पार्षद मनोनीत
