नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (पैगाम-ए-जगत) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को आंध्र प्रदेश में हुए रेल हादसे को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस तरह सरकार ने कुछ ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने में उत्साह दिखाया, उसी तरह रेलवे सुरक्षा और यात्री कल्याण के लिए कदम उठाने में भी दिखाना चाहिए. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर एक बयान जारी कर ट्रेन हादसे पर दुख जताया. कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में ट्रेन के पटरी से उतरने की घटना के बारे में जानकर उन्हें गहरा दुख हुआ है. उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी हरसंभव मदद करने की अपील की.
ट्रेन हादसे के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, 'सुरक्षा के सारे दावे धराशायी'
