संतोषगढ़/ऊना, 8 मई (राजवीर चोपड़ा):- जिला ऊना की राजनीति में उस समय हलचल मच गई, जब कांग्रेस पार्टी के जिला प्रवक्ता व ऊना ब्लॉक ओ.बी.सी मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष एवं गांव सनोली के प्रसिद्ध समाजसेवी जरनैल सिंह ने अपने पूरे परिवार और समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।
यह कार्यक्रम लोकप्रिय विधायक सतपाल सिंह सत्ती की मौजूदगी में संपन्न हुआ, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और पार्टी में शामिल होने पर खुशी जताई।
जरनैल सिंह ने इस अवसर पर कहा कि वे कांग्रेस पार्टी की गलत नीतियों और चुनावों के दौरान किए गए वादों के पूरा न होने से निराश होकर भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार और पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा जनता से किए गए वादों को पूरा करने में विफल रहे हैं, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है।
उन्होंने कहा कि विधायक सतपाल सिंह सत्ती ऊना की जनता के सच्चे हितैषी हैं और क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का श्रेय भी उन्हें ही जाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में सतपाल सत्ती के मार्गदर्शन में ऊना विधानसभा क्षेत्र और अधिक विकास करेगा।
इस मौके पर जरनैल सिंह अपने परिवार सहित माता संतोष कौर, पत्नी ललिता, भाई रविंदर सिंह बिट्टू, सरदार गुरमेल सिंह भट्ठल और अनेक समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। वहीं, हाल ही में हिमाचल पुलिस से ए.एस.आई पद से सेवानिवृत्त हुए सरजीवन सिंह ने भी विधिवत रूप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम में सनोली की पूर्व प्रधान जसवीर कौर, मज़ारा के पूर्व प्रधान कुलदीप सिंह लक्की, पूर्व उप प्रधान सतवीर सिंह, मलूकपूर के पूर्व प्रधान मनजिंदर सिंह, उप प्रधान तरसेम सिंह, रिटायर्ड डी.एस.पी करनैल सिंह रक्कड़, बलीराम रीहल, भाजपा जिला परिषद प्रत्याशी बिंदु शर्मा, राजेश कौशल, महेश शर्मा मंगू, धनी राम कैंथ, सुरिंदर कैंथ, दिलबाग सिंह, बचित्र दूड़का सहित कई गणमान्य लोग विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों की उपस्थिति से क्षेत्र में भाजपा को और मजबूती मिलने की बात कही जा रही है।
