फतेहाबाद, 24 मार्च- हमें शहीदों व महापुरूषो के जन्म दिवस व बलिदान दिवस को त्योहारों के रूप में मनाना चाहिए तांकि हमारी भावी पीढ़ी जागृत हो। यह विचार हरियाणा के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरूण भंडारी महाशक्ति चैरीटेबल ट्रस्ट के प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष में वीर शहीदी दिवस के अवसर पर नशे के खिलाफ एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर डेरा बाबा भूमण शह केप्रमुख बाबा ब्रहम दास, राजेश्वरी देवी, भगत राजेन्द्र, महंत नटवर लाल, विज्ञान प्रेमा नंद, माता सत्यम देवा विशेष रूप से उपस्थित थी।
समरोह की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोडा़ ने की। इस अवसर पर सुभाष खिचड़, चेयरमेन जगजीत हुड्डा, आई सी एस से परमिल कुमार, दलबीर भारती, साहिब दयाल राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्यवंशी संगठन, उपाध्यक्ष सविता टुटेजा, कंवल चैधरी, नरेश सरदाना, सुमन बजाज, राजीव बतरा, गुरचरण सिंह खोखर, साहित्यकार डॉ नैब सिंह मंडेर, शर्मा चंद लाली, मदन ठाकुर, प्राचार्य डॉ गुरचरण दास, अमन सिंह राघव, कपिल शर्मा, पारस सिंगला सहित हजारों की संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।
तरूण भंडारी ने कहा कि शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरू को नमन करते हुए कहा कि वीर शहीदों के बलिदान स्वरूप ही हम आजादी की खुली हवा मंे सांस ले रहें हैं। उन्होने कहा कि नशे की समस्या आज एक विकराल रूप ले चुकी है। उन्होने कहा कि एक वर्ष पूर्व महाशक्ति चैरीटेबल ट्रस्ट का लगाया गया पौधा आज एक वृक्ष का रूप ले चुका है जिसका मकसद आम आदमी को नशे से छुटकारा दिलवाना है।
उन्होने महाशक्ति चैरीटेबल ट्रस्ट के प्रधान भवानी सिंह व उनके परिवार को बधाई देते हुए कहा कि धन्य है उनके माता पिता जिनका बेटा आज फतेहाबाद ही नहीं समूचे हरियाणा व भारत के युवाओं की लड़ाई मजबूती से लड़ रहा है। उन्होने कहा कि स्वयं के लिए लोग खुद लड़ते हैं लेकिन भवानी सिंह आप सभी की लड़ाई मजबूती से लड़ रहा है।
समारोह में पूर्व केन्द्रीय मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने वीडियो कान्फे्रस के माध्यम से जनसभा को अपना संदेश दिया। पूर्व केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि युवा हमारे देश के सच्चे कर्णधार है। उन्होने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने की मुहिम भवानी सिंह के नेतृत्व में महा शक्ति चैरीटेबल ट्रस्ट कार्य कर रहा है वह अपने आप में एक मुश्किल लड़ाई है। लेकिन आप लोगो का जोश व भारी भीड़ इस बात का प्रमाण है कि आप लोग जरूर मंजिल को प्राप्त करेंगे। उन्होने अपनी शुभकामनाएं महा शक्ति चैरीटेबल ट्रस्ट को दी।
डेरा बाबा भूमण शाह के संत बाबा ब्रहम दास जी ने संबोधित करते हुए कहा कि डेरा बाबा भूमण शाह ने हमेशा ही नशे के खिलाफ आवाज उठाई है। उन्होने कहा कि आज हर परिवार को अपने बच्चों की खुद देखभाल करनी होगी व नशे के खिलाफ इस मुहिम में साथ भी देना होगा। उन्होने कहा कि भवानी सिंह जो लड़ाई लड़ रहें है वे केवल फतेहाबाद ही नहीं समूचे प्रद्रेश के हर जिले में लेकर जाना चाहिए व डेरा पूर्ण रूप से उनका सहयोग करेगा।
महाशक्ति चैरीटेबल ट्रस्ट के प्रधान भवानी सिंह ने उपस्थित महापुरूषों व हजारों की संख्या में उपस्थ्ति जनसमूह का धन्यवाद करते हुए कहा कि आपने अपने बेटे पर जो विश्वास किया है वह आपके विश्वास को टूटने नहीं देगा। उन्होने कहा कि नशे के खिलाफ वे अकेले चले थे। लेकिन हजारों की संख्या का यह कारवां एक मिशन का रूप ले चुका है। जिसका मकसद फतेहाबाद ही नहीं नशामुक्त हरियाणा व नशामुक्त भारत ही लक्ष्य है।
उन्होने कहा कि नशे को रोकने के लिए उन्हें हजारों धमकियां मिली लेकिन आज की भीड़ इस बात परिणाम है कि भवानी अकेला नहीं है। उन्होने कहा कि यदि युवा बचेगा तो ही देश बचेगा। भवानी सिंह ने कहा कि महाशक्ति चैरीटेबल ट्रस्ट नशे ने एक वर्ष के दौरान हजारों युवााओं को नशे से बचाया है। उन्होने कहा कि नशे के आदि लोगो का फ्री ईलाज करवाया जा रहा है।
भवानी सिंह ने कहा कि आप लोगो का आर्शीवाद ही मुझे ताकत दे रहा है। इस अवसर पर मंच संचालन की अहम भूमिका डॉ नैब सिंह मंडेर ने बखूबी अदा की। विशाल चेतना यात्रा अनाज मंडी से शहीद स्मारक तक पहुंची व शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर ओम प्रकाश चुघ, धर्मपाल चावला, नेहा मितल, प्रोफ नितिन सचदेवा, श्रुति, कुलदीप कम्बोज, सुन्दर लाल मुसाफिर, कुलदीप कमाना सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।
