करनाल 13 अक्तूबर: करनाल के विधायक जगमोहन आनंद ने सोमवार को शहर में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में करनाल नगर निगम की मेयर रेनू बाला गुप्ता एवं नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा के अतिरिक्त वरिष्ठï अधिकारी, शाखा प्रमुख तथा इंजीनियरिंग व सेनीटेशन विंग उपस्थित रहीं। बैठक से पूर्व विधायक व महापौर ने नगर निगम के शुभंकर शेरू से मुलाकात की। हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान 2025 के अंतर्गत शेरू शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए शहर का दौरा करेगा।
    विधायक जगमोहन आनंद ने नगर निगम अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विकास कार्यों की डेडलाईन निर्धारित करें और उसी समय सीमा में सम्बंधित कार्य को पूरा करवाया जाए। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता वाले कार्यों को समय पर मुकम्मल करवाना सुनिश्चित करें। विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा किया जाए, ताकि जनता को जल्द से जल्द सुविधाएं मिल सकें।
   उन्होंने महर्षि वाल्मिकी चौक स्थित पुराना नगर निगम कार्यालय स्थल, पुरानी सब्जी मंडी स्थल व राम लीला ग्राउण्ड स्थल पर मल्टी लेयर पार्किट के कार्यों को 6 माह में शुरू करवाने के निर्देश दिए। इसके लिए सलाहकार नियुक्त कर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जाए। इस दौरान कार्यकारी अभियंता ओ.पी. करदम ने उन्हें अवगत कराया कि सलाहकार नियुक्त करने के लिए टैण्डर लगाया गया है, जल्द ही सलाहकार का चयन कर आगामी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
    उन्होंने निगमायुक्त को निर्देश दिए कि अधीक्षण अभियंता पुनीत कुमार व इंजीनियरिंग विंग के सलाहकार महीपाल सिंह को बड़ी परियोजनाओं की जिम्मेदारी सौंपी जाए, ताकि इन्हें समय पर मुक्कमल करवाया जा सके और कार्य भी बेहतर गुणवत्ता युक्त हो सकें। उन्होंने विद्युत शाखा को निर्देश दिए कि दीपावली से पहले शहर की सभी स्ट्रीट लाईट, हाई मास्ट लाईट तथा मुख्य सडक़ों के डिवाईडरों पर लगी तिरंगा लाईट चालू हालत में रखना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त शहर में मौजूद चौक-चौराहों को भी लडिय़ों से सजवाया जाए। उन्होंने कहा कि त्यौहारों के दिनों में पूरा शहर जगमग रहना चाहिए। उन्होंने शहर में चल रही डेयरियों को पिंगली डेयरी कॉम्पलैक्स में स्थानांतरित करने पर भी जोर दिया। इस दौरान उन्होंने इंजीनियरों को निर्देश दिए कि कॉम्पलैक्स में सडक़ों की मरम्मत व स्ट्रीट लाईट दुरूस्त जैसे कार्य जल्द करवा दिए जाएं।  
महापौर ने दिए निर्देश- बैठक में महापौर रेनू बाला गुप्ता ने अभियंताओं को निर्देश दिए कि महाराजा अग्रसेन चौक से श्रीमद् भगवद् गीता द्वारा तक सडक़ के दोनों सौंदर्यकरण कार्य करवाया जाए। मीरा साहब सद्घभावना (मीरा घाटी) चौक फव्वारा व सौदंर्यकरण कार्य, मीरा घाटी चौक से नमस्ते चौक सडक़ का सौंदर्यकरण, कर्ण ताल पार्क व कर्ण पार्क के सौंदर्यकरण कार्य जल्द शुरू करवाए जाएं।
 उन्होंने निर्देश दिए कि पुरानी अनाज मंडी स्थित कॉमर्शियल स्पेस प्रोजेक्ट के कार्य को ओर तेजी से करवाया जाए, ताकि स्थानीय दुकानदारों को लाभ मिल सके। कर्ण कॉमर्शियल सेंटर (मुगल कैनाल) रोड निर्माण कार्य को जल्द पूरा करवाएं। दयाल सिंह कॉलेज सडक़ का निर्माण सीमेंट कंक्रीट से करवाया जाए। शहीद उधम सिंह चौक से मेरठ रोड को जाने वाली ग्रीन बेल्ट रोड के कार्य को भी स्पीडअप करवाया जाए। उन्होंने इंजीनियरों को निर्देश दिए कि सडक़ निर्माण में कोई खामी न हो, इसकी लगातार निगरानी बनाए रखें।  
निगमायुक्त ने दी जानकारी-  नगर निगम आयुक्त ने विधायक व महापौर को जानकारी देते बताया कि वैस्टर्न जुमना कैनाल रिवर फ्रंट का सौंदर्यकरण, लेजर लाईट शो, सुंदर स्टाल व लाईटिंग युक्त डिजाईनिंग फूड मार्केट परियोजना की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डी.पी.आर.) तैयार करने के लिए सलाहकार एजेंसी की नियुक्ति कर ली गई है। 
इसके अतिरिक्त कर्ण पार्क व कर्ण ताल पार्क का नवीनीकरण तथा महाभारत थीम पर आधारित लेजर शो संगीतमय फव्वारा, सेक्टर-12 स्थित उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगत कार्यालय से कोठी नम्बर 47 को जाने वाली मॉडल टाऊन सडक़ का चौड़ीकरण, महाराजा अग्रसेन चौक से श्रीमद् भगवद् गीता द्वार तक सडक़ के दोनो ओर सौंदर्यकरण कार्य तथा पुरानी नगर निगम कार्यालय स्थल पर मल्टी लेयर पार्किंग के लिए सलाहकार नियुक्त करने का कार्य जारी है। जल्द ही सलाहकार एजेंसी हायर कर डी.पी.आर. तैयार करवाई जाएगी।  
              उन्होंने बताया कि पिंगली डेयरी कॉम्पलैक्स में 53 डेयरी स्थानांतरित हो चुकी हैं तथा 40 पर निर्माण कार्य जारी है। मिट्टïी भरपाई का कार्य भी जारी है। इसके अतिरिक्त सडक़ों की रिपेयर, स्ट्रीट लाईट दुरूस्त करना तथा बाउंडरी वाल करवाने के कार्य जल्द शुरू कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि दीपावली के बाद डेयरी शिफ्ट करवाने के लिए तेजी से अभियान चलाया जाएगा। जो डेयरी शिफ्ट नहीं करेगा, उसकी डेयरी को सील कर पशु कब्जे में ले लिए जाएंगे।
              उन्होंने बताया कि सम्पत्ति कर की रिकवरी के लिए एक कॉल सेंटर स्थापित किए जाने पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए एक अलग टीम लगाई जाएगी, जो सम्पत्ति कर भरने के लिए शहरवासियों को कॉल करने का कार्य करेगी। 
उन्होंने बताया कि त्यौहारी सीजन के दृष्टिïगत शहर की विशेष साफ-सफाई को लेकर सफाई शाखा को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। चौक-चौराहों को लडिय़ों इत्यादि से सजाया जा रहा है। बाजारों में अतिक्रमण न हो, इसके लिए अतिक्रमण हटाओ दल रोजाना बाजारों का दौरा कर रहे हैं। सांय 4 से 7 बजे तक टीम बाजारों में ही रहती है।