होशियारपुर- शिरोमणि अकाली दल के नौजवान आगुओं द्वारा रणधीर सिंह भार्ज सीनियर  उप अध्यक्ष के नेतृत्व   में शिरोमणि अकाली दल के नव नियुक्त सीनियर उप अध्यक्ष जतिंदर सिंह लाली बाजवा का उनके घर पहुंचकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर नौजवान दविंदर सिंह भार्ज द्वारा साथियों समेत अकाली दल में शामिल होने का ऐलान किया गया जिनका लाली बाजवा और रणधीर सिंह भार्ज द्वारा पार्टी में स्वागत किया गया। 
इस मौके पर रणधीर भार्ज ने कहा कि लाली बाजवा द्वारा पिछले लंबे समय से अकाली दल की मजबूती के लिए काम किया जा रहा है और जब भी पार्टी को जरूरत पड़ी तब लाली बाजवा ने आगे होकर पार्टी के लिए काम किया। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रमुख सुखबीर सिंह बादल की अगुवाई में अकाली दल लगातार मजबूत हो रहा है और आने वाले समय में अकाली दल की सरकार बनने जा रही है। 
इस अवसर पर लक्की ठाकुर, हरप्रीत सिंह रिंकू बेदी, दविंदर सिंह बैंस, सरबजीत सिंह साबी, कुलवीर, राकेश चावला, आशू चावला, साबी सग्गी, लखविंदर ठक्कर, कुलदीप सिंह, सुरेश शर्मा, विनोद चड्ढा, मिठ्ठू चावला, बबलू, एरी चावला आदि भी मौजूद रहे।