कपूरथला:- आम आदमी पार्टी कपूरथला के प्रारंभिक सदस्य लगभग 13 सालों से पार्टी को सेवाएं दे रहे अंतरराष्ट्रीय पंजाबी शायर कंवर इकबाल सिंह ने हलका कपूरथला से विधानसभा चुनावों के मौके पर उम्मीदवार के रूप में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की! उल्लेखनीय है कि साल 2013 से आम आदमी पार्टी से जुड़े कंवर इकबाल सिंह ने दिन-रात एक करके हलका कपूरथला में पार्टी को मजबूत किया!
2014 में हुई लोकसभा चुनावों के मौके पर हलका खडूर साहिब से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार भाई बलदीप सिंह का जमकर समर्थन किया,
पार्टी हाईकमान द्वारा 2015 में इन्हें पंजाब की पांच सदस्यीय सांस्कृतिक कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया! गुजरात, दिल्ली, हरियाणा और अन्य राज्यों में समय-समय पर हुए चुनावों में इन्हें अरविंद केजरीवाल जी द्वारा ऑब्जर्वर नियुक्त करके अलग-अलग राज्यों में स्टार प्रचारक के रूप में भेजा गया!
पंजाब में हुई उपचुनावों के मौके पर भी इकबाल जी ने दिन-रात पूरी मेहनत से अलग-अलग हलकों में काम किया! मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान जी के नेतृत्व में चल रहे सभी ही पंजाब के स्कूलों कॉलेजों टेक्निकल यूनिवर्सिटियों और साइंस सिटी आदि जैसे शिक्षा के बड़े संस्थानों को चलाने वाले (पंजाब स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट पंजाब) में जहाँ सूबे के मंत्रियों को सदस्य लिया गया है वहीं कंवर इकबाल सिंह जी भी पंजाब स्टेट काउंसिल की स्टेट कैबिनेट कमेटी के सदस्य हैं!
प्रतिष्ठित व्यवसायी कंवर इकबाल जी को पार्टी ने ट्रेड विंग का जिला इंचार्ज लगाकर ट्रेडर्स कमीशन की जिला अध्यक्षता से भी नवाजा हुआ है! साहित्य के क्षेत्र में विश्व प्रसिद्ध शायर के रूप में जाने जाने वाले इकबाल जी को दिल्ली सरकार द्वारा हर 26 जनवरी और 15 अगस्त को दिल्ली के लाल किले पर भारत के 24 पंजाबी कवियों में कविता पेश करने के लिए बुलाया जाता है! देश-विदेश में अपनी काबिलियत और साफ-सुथरी छवि की छाप छोड़ने वाले इकबाल जी हलका कपूरथला में "आप" के सभी दावेदारों से मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं!
हलका कपूरथला में आप का पौधा लगाने वाले कंवर इकबाल सिंह ने पेश की अपनी मजबूत दावेदारी
