करनाल, 26 नवंवर: स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय संगठक काश्मीरी लाल ने कहा है कि स्वदेशी की भावना आम जन मानस में जगा कर ही देश को आत्म निर्भर स्वावलंबी और विश्व का अग्रणीय देश बनाया जा सकता हैं। उन्होंने बताया कि 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिन को स्वदेशी और आत्म निर्भर भारत की थीम पर मनाया जाएगा। इस दिन रन फोर स्वदेशी का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि देश की हर दुकान और प्रतिष्ठान पर केवल स्वदेशी सामान ही बिकना चाहिए। वह आज करनाल में स्वदेशी जागरण मंच द्वारा डेहा बस्ती में टीबी रोगी किट वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथ बोल रहे थे। इस अवसर पर लगभग 46 रोगियों को किट विचतरित की गई। उन्होंने कहा कि टीबी से डरें नहीं दवा के सहारे लड़ें टीबी से मुक्त होना संभव हैं।
इस अवसर पर ग्राहक पंचायत के अखिल भारतीय संगठक सतीश कुमार ने बताय कि सभी को मिल कर स्वदेशी की भावना अपने भीतर जगाना होगी। उन्होंने कहा ग्राहक पंचायत उपभोक्ताओं के लिए लड़ाई लड़ रही हैं। इस अवसर समाजसेवी भारत भूषण कपूर जैनिसस समूह के एमडी जितेंद्र सिंह अहलावत, हरियाणा सफाई कर्मचारी आयोग के डिप्टी चेयरमैन आजाद सिंह भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर, पार्षद मौनिक गर्ग भाजपा के मंडल अध्यक्ष मोंहन लोधी, डा. सरिता ठाकुर , डा. गीताजंलि डा. नीरू ने अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के पूर्ण कालिक कार्यकर्ताओं केअखिल भारतीय पालक सतीश चावला ,सुरेश पुरी,भूषण गोयल, कृष्ण पाहवा, के के चावला, जगदीश ढींगरा, डा. मौंगिया आदि मौजूद थे।
स्वदेशी जागरण से ही भारत बनेगा विश्व की महान शक्ति काश्मीरी लाल
