होशियारपुर- माननीय डिप्टी कमिश्नर कम चेयरपर्सन जिला नशा मुक्ति पुनर्वास सोसायटी होशियारपुर श्रीमती कोमल मित्तल के दिशा-निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा नशा मुक्त पंजाब मिशन स्माइल 2.0 के तहत सार्वजनिक स्थानों पर काउंसलिंग और जागरूकता के लिए स्थापित किए जा रहे हेल्प डेस्क का आज डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डॉ. हरबंस कौर ने सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट कांप्लेक्स होशियारपुर में औपचारिक रूप से शुभारंभ किया।
इस अवसर पर जिला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र होशियारपुर की मैनेजर श्रीमती निशा रानी, जिला सुपरिंटेंडेंट गुरजिंदर कौर, चंदन सोनी काउंसलर ओ.ओ.ए.टी. क्लीनिक सेंट्रल जेल होशियारपुर, अमित कुमार, संदीप कुमारी काउंसलर मौजूद थे। डॉ. हरबंस कौर ने बताया कि मिशन स्माइल 2.0 के तहत सार्वजनिक काउंसलिंग और जागरूकता अभियान के तहत आम जनता को नशे की लत के दुष्प्रभावों और इसके उपचार के बारे में जागरूक करने के लिए यह हेल्प डेस्क शुरू की गई है।
इस दौरान करीब 99 लोगों ने इस हेल्प डेस्क से जानकारी हासिल की। इस हेल्प डेस्क को स्थापित करने का मुख्य उद्देश्य आम जनता को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना है ताकि नशे की लत से ग्रसित व्यक्ति को उपचार के दायरे में लाया जा सके।
इस अवसर पर निशा रानी जिला प्रबंधक ने बताया कि इस कार्यक्रम में डॉ. राज कुमार मनोचिकित्सक सिविल अस्पताल होशियारपुर और डॉ. महिमा मिन्हास मेडिकल अधिकारी होशियारपुर और उनकी टीम हमेशा सैनिकों की तरह इस कार्य में लगी रहती है।
स्वास्थ्य विभाग ने नशा मुक्त पंजाब मिशन स्माइल 2.0 के तहत जागरूकता अभियान की शुरूआत की - डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डॉ. हरबंस कौर
