हरोली/ऊना, 13 मार्च (राजवीर चोपड़ा):- हरोली क्षेत्र के अंतर्गत गांव इसपुर में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम द्वारा एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्रामीणों को मुफ्त स्वास्थ्य जांच, आवश्यक दवाइयां और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया गया।
शिविर के दौरान कुल 70 मरीजों की ओपीडी (OPD) की गई तथा 34 विभिन्न स्वास्थ्य जांच (टेस्ट) किए गए। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की और इसे ग्रामीण क्षेत्रों के लिए लाभकारी बताया।
इस शिविर में डॉ. प्रदीप के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। टीम के अन्य सदस्यों में रुचि, मनीष और निहाल शामिल रहे। टीम ने मरीजों की जांच कर उन्हें उचित उपचार और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी।
सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को उनके गांव के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना है, ताकि अधिक से अधिक लोग स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकें।