हरियाणा/हिसार: माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जींद में आयोजित कार्यक्रम का स्थानीय महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के टैगोर ऑडिटोरियम में एलईडी के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया। प्रधानमंत्री ने जींद रेलवे स्टेशन से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा प्रदेश की जनता को लगभग 14,700 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। स्थानीय स्तर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने इस सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्रीनायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया।
स्थानीय टैगोर सभागार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन उषा प्रियदर्शी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समारोह में पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा, भाजपा जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, मेयर रामअवतार वाल्मीकि, जिला परिषद चेयरपर्सन मंजू हुड्डा, प्रदेश सचिव रेणु डाबला, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, भाजपा नेता दीपक निवास हुड्डा सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपायुक्त सचिन गुप्ता, पुलिस एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा उषा प्रियदर्शी ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए ऐतिहासिक है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ होना गर्व का विषय है। यह केवल एक ट्रेन नहीं बल्कि विकसित भारत, हरित ऊर्जा और आधुनिक भारत की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हरियाणा को लगातार बड़ी विकास परियोजनाओं का लाभ मिल रहा है।
उषा प्रियदर्शी ने कहा कि राज्य महिला आयोग महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा। किसी भी महिला को अन्याय या उत्पीड़न सहने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने महिलाओं से निर्भीक होकर अपनी शिकायत पुलिस एवं महिला आयोग तक पहुंचाने का आह्वान किया तथा कहा कि महिलाओं के साथ अन्याय करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि झूठी शिकायतों को भी आयोग संरक्षण नहीं देगा और प्रत्येक मामले में निष्पक्ष न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।
उषा प्रियदर्शी ने समाज से महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि सशक्त महिला ही सशक्त परिवार और सशक्त राष्ट्र का आधार है। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत दो लाभार्थियों कमलेश पत्नी अशोक कुमार तथा कमलेश पत्नी सुरेश काहनौर निवासियों को गृह प्रवेश के लिए घरों की चाबियां सौंपी तथा उन्हें शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा, जिला अध्यक्ष एडवोकेट रणवीर सिंह ढाका, मेयर राम अवतार वाल्मीकि, प्रदेश सचिव रेणु डाबला, चेयरपर्सन मंजू हुड्डा, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, दीपक हुड्डा, जिला महासचिव नितिन जैन, कर्नल राजेंद्र सिंह सुहाग, डॉ अशोक रंगा, पूर्व उप महापौर राजकमल सहगल, जिला मीडिया प्रभारी पंकज भारद्वाज, बीर सिंह हुड्डा, प्रेम हुड्डा, जयसिंह कन्हैली, ललित कुमार, जिला उपाध्यक्ष नवीन ढुल, नरेंद्र खट्टर, हरिओम भाली, राजकुमार शर्मा, डॉ. कुलताज, वीणा सिक्का, डॉ दिनेश घिलौड, प्रतिभा सुमन, संगीता सिंगला, विजय आर्य, देवराज सांपला, एडवोकेट मनोज कुमार, सुनील राठौर, अंकुश बिडडू सांसी, शीशपाल सिंह चौहान, चुन्नी लाल, सुखबीर सिंदोलिया, कविता, बबिता, अंकित, कश्मीरी, शिव कुमार व भाजपा के अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।