एस.ए.एस. नगर, 20 अगस्त 2026 :- पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसट की ओर से वातावरण के संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए पौधों का लंगर लगाने पर पंजाब मंडी बोर्ड कर्मचारी यूनियन और सुखविंदर सिंह गिल, व्हीकल सुपरवाइजर को सम्मानित किया गया। स. हरचंद सिंह बरसट की प्रेरणा से यूनियन और सुखविंदर सिंह गिल ने पौधों का लंगर लगाकर फलदार और पारंपरिक किस्मों के पौधे बांटे।
इस अवसर पर चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसट ने पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के लिए किए इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण को साफ-सुथरा और हरा-भरा रखने में पेड़ों की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि बरसात का मौसम पौधे लगाने के लिए सबसे अच्छा समय होता है, क्योंकि इस मौसम के दौरान लगाए गए पौधे आसानी से फलते-फूलते हैं। 
उन्होंने कहा कि पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल पर भी विशेष ध्यान देना जरूरी है। स. बरसट ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन की अनेक आवश्यकतों को पूरा करने के साथ-साथ पर्यावरण को शुद्ध रखने में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। इसलिए हम सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए आगे आना चाहिए।
चेयरमैन ने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पूरे पंजाब में पौधे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब मंडी बोर्ड द्वारा वातावरण की संभाल के लिये लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और आढ़तियों को अपने आस-पास पांच-पांच पौधे लगाने तथा अपने जन्मदिन पर दो-दो पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रोत्साहित किया।
उन्होंने बताया कि शहीद भगत सिंह हरियावल लहर के तहत इस सीजन में पंजाब मंडी बोर्ड द्वारा 55 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य है। इस अवसर पर श्री कुमार अमित सचिव पंजाब मंडी बोर्ड, स. जतिंदर सिंह भंगू इंजीनियर-इन-चीफ, स. गुरिंदर सिंह चीमा मुख्य इंजीनियर सहित सभी अधिकारी और यूनियन मेंबर उपस्थित रहे।