फतेहाबाद, 3 अगस्त:- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता वेद फुलां को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा हरियाणा भाजपा में प्रदेश महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी इस नियुक्ति से पार्टी समर्थकों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह का माहौल है।
प्रदेश महामंत्री की नई जिम्मेदारी संभालने के उपरांत वेद फुलां के फतेहाबाद स्थित भट्टू रोड पर तनेजा प्रॉपर्टीज पहुंचने पर ज़ोरदार और भव्य स्वागत किया गया। उनके आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े बजाकर और आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इज़हार किया।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता सुधीर तनेजा ने अपने समर्थकों के साथ उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं व नेताओं ने वेद फुलां को फूल-मालाएं पहनाईं, शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और लड्डू खिलाकर उनका मुंह मीठा करवाया। भाजपा नेता सुधीर तनेजा ने कहा कि वेद फुलां जैसे कर्मठ नेता की नियुक्ति से प्रदेश में पार्टी संगठन को नई ऊर्जा, दिशा और मजबूती मिलेगी।
इस स्वागत समारोह के दौरान संगठन के प्रति निष्ठा और एकजुटता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में नरेश टीटू चेयरमैन, किशोरी नारंग, गुलशन रुखाया, मिक्की झांब, डिंपल नम्बरदार, मुकेश तनेजा, शुभम मुटरेजा, कंवल चौधरी, आशु बाघला, दीपू तनेजा, नन्नू धमीजा, नरेश मेहता, विक्की तनेजा, साहिल चौधरी, लख्मी शर्मा, पंकज बंसल, लवली बजाज, साहिल अरोड़ा, माना अहलीसदर, शालू मेहता, सोनू सरपंच, अशोक दहिया, राकेश भांभू, जीतू फुलां, जिले सिंह फुलां, जतिन कुंट, अनिल धांगड़, प्रदीप राठी, राकेश बंसल, रितिके सेठी, चिराग मुंजाल, नरेन्द्र लूना, समर बाना सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।