होशियारपुर:- पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा कहा गया है कि शहर के हालात कूड़े के ढेरों से बदत्तर हो चुके है तथा गर्मी के मौसम में महामारियां फैलने का ख़तरा उत्पन हो गया है। सरकार को इस समस्या का समाधान तुरंत करना चाहिए। आज श्री सूद के साथ अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओ पूर्व मेयर शिव सूद ,पार्षद सुरिंदर पाल भट्टी ,शिव कुमार काकू ,यशपाल शर्मा तथा बब्बू अजोवालिया ने पुराणी नगर परीषद की बिल्डिंग में जाकर ठेके पर तथा आउट स्पोर्टस से रखे गए निगम के कर्मचारियो की हड़ताल व धरने में संम्मलित होकर उन्हें हर प्रकार के सहयोग का आश्वाशन दिया।
इसी तरह नगर निगम परिसर में बैठे सैकड़ो कच्चे सफाई सेवको व सीवर मैनो की हड़ताल जो कि 13 वे दिन में पहुँच गई है में पहुँच कर उन्हें सहयोग का आश्वाशन दिया। इस मौके पर पार्षद सुरिंदर पाल भट्टी तथा शिव सूद ने कहा कि कर्मचारियो को जो सुविधाए मिली वो भाजपा अकाली राज में ही मिली थी।
श्री सूद ने कहा की हमारी सरकार के समय नीति बनाकर वन विभाग ,स्थानीय निकाय तथा कई अन्य विभागों के कर्मचारी पक्के करने शुरू किय थे। आम आदमी पार्टी ने चुनावो से पहले कच्चे कर्मचारियो को पक्के करने का आश्वाशन तो दिया परंतु सवा 4 साल विटने के बाद स्थिति जहां की तहा है। उन्होंने कहा कि ठेकेदारों के अधीन काम करने वाले कर्मचारी जो पक्के कर्मचारियो से अधिक काम करते है मात्र 10 -12 हज़ार रु ही महीने के मिलते है जिससे उसके परिवार का ख़र्चा नहीं चलता।
उन्होंने कहा कि पक्के कर्मचारियो के बराबर काम लेकर उन्हें को मात्र 10 -12 हज़ार थमाना सरासर अन्याय है। आप सरकार ने कर्मचारियों के अपने वायदे के अनुसार न पक्के किया तो ,न पुरानी पेंशन स्कीम बहाल की ,न पे कमीशन लागू किया तथा न ही डी ए को बकाये की किस्त दी है। यह सरकार पूरी तरह झूठी साबित हुई है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी वर्ग है इस सरकार को अपनी मांगे पूरी करने के आश्वासन पर लेकर आया था ,अब वही कर्मचारी सरकार के पतन का कारण बनेगे।
शहरी सुविधा बहाल करने के लिए नगर निगम के कच्चे कर्मचारियों की मांगे तुरंत स्वीकार करे सरकार तीक्ष्ण सूद
