हरियाणा/हिसार:- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस के अवसर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी हिसार (ग्रामीण) द्वारा गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल पर मनरेगा से जुड़े मुद्दों को लेकर एक सांकेतिक धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया।
धरने का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी हिसार (ग्रामीण) के अध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया ने किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर बृजलाल बहबलपुरिया ने कहा कि महात्मा गांधी केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचार हैं। उन्होंने सत्य, अहिंसा और गरीब के अधिकारों के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनका बलिदान आज भी देश को सामाजिक न्याय और समानता की राह दिखाता है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने महात्मा गांधी के नाम पर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) शुरू की थी, जिसका उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को रोजगार देना था, लेकिन आज केंद्र सरकार इस योजना में बदलाव कर महात्मा गांधी के विचारों और अस्तित्व को कमजोर करने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि पहले मनरेगा में 90 प्रतिशत बजट केंद्र सरकार और 10 प्रतिशत राज्य सरकार वहन करती थी, लेकिन नई व्यवस्था के तहत हरियाणा सरकार को 40 प्रतिशत खर्च उठाना होगा। जबकि हरियाणा सरकार पहले से ही कर्ज में डूबी हुई है, जिससे यह योजना सही ढंग से लागू नहीं हो पा रही है।
बृजलाल बहबलपुरिया ने कहा कि भाजपा सरकार 125 दिन रोजगार देने की बात कर रही है, लेकिन वास्तविकता यह है कि पुरानी मनरेगा योजना को कमजोर किया जा रहा है और मजदूरों को न तो समय पर काम मिल रहा है और न ही समय पर भुगतान।
उन्होंने हरियाणा सरकार पर बुजुर्गों की पेंशन काटने का भी आरोप लगाया और कहा कि गांवों में ऐसे कई बुजुर्ग हैं जिनकी उम्र 70 से 80 वर्ष है, उनके पास कोई रोजगार नहीं है, फिर भी फैमिली आईडी में आय बढ़ाकर उनकी पेंशन बंद कर दी गई है। कांग्रेस पार्टी इसका कड़ा विरोध करती है।
कार्यक्रम के अंत में उन्होंने कहा कि गांधी का सपना था कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को भी सम्मानपूर्वक जीवन मिले, लेकिन आज की नीतियां उसी अंतिम व्यक्ति को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा रही हैं।
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मनरेगा मजदूरों और बुजुर्गों के हितों की अनदेखी बंद नहीं की तो कांग्रेस पार्टी आने वाले समय में आंदोलन को और तेज करेगी। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, पूर्व मंत्री अंतर सिंह सैनी, पूर्व विधायक रामनिवास घोडेला, प्रभारी हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस उमा सोनी, एआईसीसीएम राष्ट्रीय सचिव साक्षी चौधरी, पीसीसी सदस्य एवं पूर्व बरवाला प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह गंगवा वरिष्ठ नेता धर्मवीर गोयत, पूर्व चेयरमैन कर्ण सिंह रानोलिया, पूर्व चेयरमैन सुखबीर सिंह डूडी , वरिष्ठ नेता दलजीत पंघाल, युवा नेता आनंद जाखड़, हरियाणा प्रदेश महिला उपाध्यक्ष एडवोकेट कमल सहरावत, महिला ज़िला अध्यक्ष ग्रामीण संतोष जून, केकेसी प्रदेश उपाध्यक्ष गीता आहूजा, वरिष्ठ महिला नेत्री कृष्णा दुग्गल, वरिष्ठ नेता अनूप सिंह सरसाना, प्रदेश अध्यक्ष केसीसी नरेश मलिक, ज़िला पार्षद आशीष कुमार उर्फ कुकी, पूर्व अल्पसंख्यक चैयरमेन विक्टर डेविड, प्रदेश प्रवक्ता सुखबीर नागर, कृष्ण कुमार, सेवादल संदीप सिहाग मिल गेट, बलदेव जांगड़ा, सुलोचना सिहाग, सरोज श्योराण, सुरेश वाल्मीकि, राजकुमार जांगड़ा, रामफल, रिटायर्ड एम्पलाइज सैल प्रदेश उपाध्यक्ष रणधीर बामल, रमेश चाहर, परमजीत मावलिया, कपिल श्योराण भजन लाल, दिलबाग धीनवास, राजेश डाबड़ा, सत्यवान नंबरदार खोखा, दिनेश पूनिया, हरीश शर्मा, सूरजमल, रूप सिंह, अभिमन्यु, दीपक रोहिला, सतबीर वर्मा, सुभाष चंद्र साधुराम पातन, कंवर सिंह, अनिल बेरवाल, देवत राम, वीरभान सिंह, पवन नैन, अभिमन्यु कादियान, जितेंदर हिसार, कृष्ण कुमार हिसार, इत्यादि सैकड़ों साथी उपस्थित रहे।
