संतोखगढ़/ऊना, 8 अप्रैल (राजवीर चोपड़ा):- वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद संतोखगढ़ द्वारा 9 अप्रैल 2026 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक विश्वकर्मा मंदिर, संतोखगढ़ में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर मैक्स हॉस्पिटल, मोहाली के सहयोग से आयोजित होगा, जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम क्षेत्रवासियों को सेवाएं प्रदान करेगी।
इस अवसर पर आयोजित शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा जांच एवं परामर्श दिया जाएगा, जिनमें ईएनटी विशेषज्ञ द्वारा कान से संबंधित रोग, नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा आंखों से संबंधित समस्याएं, आर्थोपेडिक विशेषज्ञ द्वारा हड्डियों एवं घुटनों के रोग, मूत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा किडनी स्टोन, प्रोस्टेट व संबंधित समस्याएं, तथा कैंसर विशेषज्ञ द्वारा परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त मेडिसिन विशेषज्ञ सामान्य बीमारियों के लिए भी सलाह देंगे।
वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद संतोखगढ़ की कार्यकारिणी ने समस्त क्षेत्रवासियों से विनम्र अपील की है कि वे 9 अप्रैल 2026 को आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इसका लाभ उठाएं।