गढ़शंकर, 17 फरवरी- गांव चाहिलपुर में धार्मिक स्थल लख दाता पीर पर 22 फरवरी को निशुल्क नेत्र ऑपरेशन कैंप लगाया जा रहा है। सरपंच गुरशरण कौर, सुखविंदर सिंह काका और ओंकार सिंह ने बताया कि यह कैंप सरदार दया सिंह संघा और सरदार प्रकाश सिंह बरपग्गा की याद में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक लगाया जाएगा।
उन्होंने लोगों से इस कैंप का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने बताया कि इस कैंप में लायंस क्लब आदमपुर और लायंस आई हॉस्पिटल सोसायटी का विशेष योगदान रहेगा।
