रतिया, 17 जुलाई:- गुरुद्वारा विश्वकर्मा साहिब में संक्रांत मौके दांतों का निःशुल्क चैकअप कैंप लगाया गया जिसमें डा कुलभूषण गर्ग अपनी टीम के साथ कैंप में पहुंचे और इस दौरान संगत ने अपने दांतो का चैकअप करवाया। इस मौके पर जानकारी देते हुए डा कुलभूषण गर्ग ने बताया कि स्वास्थ्य की देख भाल में छोटी उम्र से लेकर बड़ी उम्र दराज के लोगों में दांतो की विशेष महत्वता है। 
खाना खाने के बाद समय समय पर इसकी नियमत सफाई जरूरी है और समय पर दांतों की सफाई न हो तो गलने सड़ने से शुरू होकर बिमारियों को जन्म देते हैं। इसलिए समय पर दांतो कु संभाल जरूरी है। इस मौके पर गुरूद्वारा विश्वकर्मा साहिब कमेटी सदस्य मौजूद रहे और इस दौरान डा कुलभूषण गर्ग व टीम का सम्मान किया गया।