हुशियारपुर:- शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष स. सुखबीर सिंह बादल की ओर से पंजाब के एस.सी विंग के अध्यक्ष पूर्व मंत्री गुलजार सिंह रणीकें से विचार विमर्श करने के पश्चात पूर्व कैबनिट मंत्री एवं पार्टी के जनरल सचिव सोहन सिंह ठंडल को एस.सी विंग का राष्ट्रीय सीनियर उप अध्यक्ष प्रधान नियुक्त किया गया। 
इस नियुक्ति पर सोहन सिंह ठंडल की ओर से  पार्टी हाई कमांड का  धन्यवाद करते हुए  कहा कि बह पार्टी की ओर से दी गई जिम्मेवारी को  पूरी तनदेही मेहनत से निभाते हुए पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने के लिए पार्टी प्रतिनिधियों और अहुदेदारों को साथ लेकर काम करेंगे और 2027 के चुनाव  में शिरोमणि अकाली दल की सरकार बनाने के लिए पर्यतनशील रहेंगे। 
इस अवसर पर मा. रशपाल सिंह जलवेड़ा, जरनैल सिंह खालसा बड्डों, जस्विंदर सिंह नंगल ठंडल, तरलोचन सिंह टोडरपुर, जस्वीर सिंह भट्टी, जरनैल सिंह खालसा नडालों, डाक्टर जस्वीर सिंह अजनोहा, कुलदीप सिंह अजनोहा, गुरप्रीत सिंह डांडियां, दीपा बड्डों, राज कुमार भुंगरनी, रवि मेहटियांना रिक्की सिंबली, सोड़ी सैणी फुगलाणा और अन्य पार्टी प्रतिनिधियों की ओर से सोहन सिंह ठंडल की इस नियुक्ति पर खुशी का इजहार करते हुए उन्हें बधाई दी।