रतिया, 9 जून:- डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए रतनगढ़ ब्लॉक के गांव बबनपुर के एक डेरा श्रद्धालु परिवार ने अपने पारिवारिक सदस्य के निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को चिकित्सा अनुसंधान के लिए दान कर सराहनीय कार्य किया है।। जानकारी के अनुसार गांव बबनपुर निवासी 86 वर्षीय माता शांति देवी इन्सां ने पूज्य गुरु संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं का चलते हुए जीते जी मरणोपरांत शरीरदान करने का निर्णय लिया था।
उनके इस संकल्प को पूरा करते हुए उनकी बेटी सुनीता देवी, भतीजे ईश्वर चंद, मेघराज, कृष्ण कुमार, राकेश इन्सां, रमेश इन्सां, सुलोचना देवी इन्सां, पोत्रे अनमोल बंसल, धिरेश बंसल, कमल इन्सां, राजेंद्र इन्सां, अमानत, जितेंद्र, टिंकू तथा अन्य परिजनों ने उनके पार्थिव शरीर को मेडिकल रिसर्च हेतु मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज मुजफ्फरनगर में दान कर दिया।
मृतक के निवास स्थान से परिजनों, रिश्तेदारों, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादारों, क्षेत्रवासियों तथा बड़ी संख्या में साध संगत ने शरीरदानी माता शांति देवी इन्सां अमर रहे और शरीरदान महादान के नारों के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी। 86 वर्षीय शरीरदानी माता शांति देवी की आत्मिक शांति के लिए नाम चर्चा बुढ़लाडा रोड जैन समाधि धर्मशाला रतिया में 18 जून वीरवार, समय 1 बजे से लेकर 2 तक आयोजित होगी।
इस मौके पर हरियाणा स्टेट के सच्चे नम्र सेवादार हरदीप सिंह इन्सां, ब्लॉक रतनगढ़ के प्रेमी सेवक जगजीवन, जसवीर प्लाट, प्रीत, जसवीर सूबेदार, रवि, डॉक्टर सतनाम, दलवीर, प्रेमी सेवक गुरजंट, सरदूल, भूषण बंसल, नैब, तेजा, प्यारेलाल सरपंच, मिट्ठू, लोकचंद, आशा, गरनैब, शाह सतनाम जी ग्रीन एस संगठन के सेवादार भाई बहन उपस्थित थे।
डेरा सच्चा सौदा की अनुयायी माता का मरणोपरांत परिजनों ने किया शरीर दान
