होशियारपुर- जिला वैद मंडल होशियारपुर ने अध्यक्ष वैद तरसेम सिंह संधर गढ़दीवाला, डीएसपी वैद करनैल सिंह संधू और गुरुद्वारा सिंह सभा के अध्यक्ष के नेतृत्व में जालंधर में मुफ्त चिकित्सा शिविर लगाया। जिसमें जिला वैद मंडल होशियारपुर के विशेषज्ञ वैदों द्वारा करीब 260 मरीजों की जांच की गई और आयुर्वेदिक दवाइयां दी गईं।
इस कैंप में संरक्षक वैद जसबीर सिंह सौंध और अध्यक्ष वैद तरसेम सिंह संधर और सभी वैदों ने मरीजों की जांच की और उन्हें दवाइयां दीं। इस कैंप के दौरान ज्यादातर मरीज दर्द, टाइफाइड, डिस्क और सर्वाइकल से पीड़ित थे, जिन्हें खान-पान और परहेज के बारे में सही जानकारी देते हुए दवाइयां दी गईं।
इस दौरान संरक्षक वैद जसवीर सिंह सौंध, अध्यक्ष-वैद तरसेम सिंह संधर, उपाध्यक्ष वैद दीदार सिंह, उपाध्यक्ष-वैद लखवीर सिंह बेदी, उपाध्यक्ष वैद अवतार सिंह सोहलपुर, उपाध्यक्ष वैद अश्नी कुमार, वैद मंजीत सिंह, वैद इंद्रजीत सिंह समेत बड़ी संख्या में वैद और प्रबंधक मौजूद रहे।
जिला वैद मंडल के विशेषज्ञों ने कैंप लगाकर करीब 260 मरीजों की जांच कर उन्हें मुफ्त दवाइयां दीं
