हरियाणा/पंचकूला:– जननायक जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं ने जुलाना में मनाये गए स्थापना दिवस के अवसर पर हुई जबरदस्त रैली से गदगद होकर प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं एवं पार्टी समर्थको का धन्यवाद करने का कार्यक्रम बनाया है। इस बारे में चर्चा करते हुए जजपा जिला पंचकूला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने कहा कि शीर्ष नेताओं के धन्यवादी दौरे की शुरुआत पंचकूला से 18 दिसम्बर को होगी।
उन्होंने बताया कि प्रदेश भर के हज़ारो कार्यकर्ताओं की दिन रात की गई मेहनत से 7 दिसम्बर को पार्टी के 8 वें स्थापना दिवस के अवसर पर जुलाना में जोश से भरी लाखों लोगों की अप्रत्याशित भीड़ जुटी थी। जिसने प्रदेश भर के आलोचकों सहित खुद आयोजकों को अचम्भे में डाल दिया था। 
जजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि 18 दिसम्बर को पंचकूला में पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष दुष्यंत चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा एवं प्रदेश के युवा जजपा अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिलने, जुलाना में स्थापना दिवस के अवसर पर बहुत बड़ी संख्या में भाग लेने के लिए उनका धन्यवाद करने पहुंचेंगे।
ओ पी सिहाग ने बताया कि जजपा नेताओं के आगामी दौरे की तैयारी के लिए जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक सेक्टर 21 में हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि 18 दिसम्बर को वार्ड नंबर 9 अभयपुर में पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं की बैठक होगी जिसको शीर्ष नेता संबोधित करेंगे एवं धन्यवाद देने के साथ भविष्य में पार्टी को और ज्यादा मजबूत करने बारे मूलमंत्र देंगे। 
आज की बैठक में जजपा प्रदेश उपाध्यक्ष के सी भारद्वाज , पंचकूला हल्का अध्यक्ष एवं पार्षद राजेश निषाद, जिला कार्यालय सचिव सुरिन्दर चड्डा, जिला बी सी सेल के प्रधान महाबीर जांगिड़, रणधीर पंवार, जोरासिंह मदेरणा, आजाद दिलेर, कर्म सिंह चहल, हीरामन वर्मा, विवेक सांगा, भीमसिंह पंवार, लक्ष्मी नारायण शर्मा, धीर सिंह गोयत आदि पदाधिकारियों ने भाग लिया।