पटियाला:- पी.आर.टी.सी. के चेयरमैन एडवोकेट हरपाल जुनेजा के नेतृत्व में कर्मचारियों द्वारा जनता को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। ट्रेनिंग स्कूल में आए पंजाब के विभिन्न डिपुओं के ड्राइवरों, कंडक्टरों और तकनीकी स्टाफ सदस्यों को श्री काका राम वर्मा, सेवामुक्त ट्रेनिंग सुपरवाइजर, रेड क्रॉस द्वारा विनम्रता, सहनशीलता, सब्र, शांति, सुरक्षा और आपातकालीन स्थिति के दौरान पीड़ितों की सहायता करने के संबंध में जानकारी दी गई।
उन्होंने यातायात सुरक्षा, प्राथमिक चिकित्सा, अग्निशमन सुरक्षा, आग लगने और बुझाने के ढंग व तरीकों के बारे में जागरूक किया। गर्मियों में लू, तपन, धूप से लगने वाली बीमारी, हैजा, निर्जलीकरण, सदमे, कैंसर, काला पीलिया, नशों, फास्ट फूड, जंक फूड, ठंडे पेय पदार्थों से बचने और अपनी सेहत व तंदुरुस्ती के लिए नियमों, कानूनों, असूलों और फर्जों की पालना करने व क्षारीय भोजन-पानी के बारे में जानकारी दी।
देश में बढ़ती जान-माल के नुकसान की घटनाओं पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि लोगों को जागरूक करके हम स्वस्थ, तंदुरुस्त, सुरक्षित और खुशहाल समाज का निर्माण कर सकते हैं। यदि इस तरह की जानकारी लोगों को बचपन में दी जाती तो हादसों के दौरान लोगों द्वारा जरूर प्रयास किए जाते। बसों में रखे आग बुझाने वाले सिलेंडरों के उपयोग के बारे में भी जानकारी दी गई।
इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने उच्च अधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि स्टाफ सदस्यों, विद्यार्थियों और नागरिकों को हादसे घटाने और कीमती जानें बचाने के लिए हमेशा प्रयास करने चाहिए। श्री काका राम वर्मा द्वारा दी गई जानकारी के माध्यम से कर्मचारियों द्वारा आपातकालीन स्थिति के दौरान पीड़ितों की सहायता भी की जाती है।
अपनी और दूसरों की सुरक्षा सहायता और सम्मान के लिए ड्राइवरों और कंडक्टरों को जागरूक किया
