हिसार:– जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष रहे एवं प्रख्यात देशभक्त डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर हांसी विधानसभा के बूथ नं 93 पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम संयोजक एवं बूथ पालक प्रवीण सिंगला ने बताया कि इस अवसर पर शक्ति केंद्र प्रमुख एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट धर्मवीर रतेरिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए एडवोकेट धर्मवीर रतेरिया ने कहा कि जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष रहे एवं देश के प्रथम उद्योग मंत्री डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारत की एकता और अखंडता के लिए आज के ही दिन अपने प्राणों को आहुति दी थी।
जम्मू कश्मीर मे तत्कालीन शेख अब्दुल्ला सरकार के दो विधान दो प्रधान दो निशान के विरुद्ध सत्याग्रह करते हुए जम्मू कश्मीर मे प्रवेश करने पर उन्हें गिरफ्तार कर जेल मे डाल दिया और उन्हें अमानवीय यातनाएं दी गई जिससे उनकी मृत्यु हो गई। उनका बलिदान व्यर्थ नही गया और केंद्र मे नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 व 35 को हटा कर उनके स्वप्न को साकार करने का कार्य किया।
उनका बलिदान न केवल भाजपा कार्यकर्ताओं अपितु सभी देशवासियों के लिए सदैव प्ररेणा देने का कार्य करेगा कि देश हमारे लिए सर्वोच्च है और उसके लिए बलिदान करने के लिए पीछे नहीं हटना चाहिए। इस अवसर पर प्रवीण सिंगला, अक्षय मंगल, नितिन सैनी, विजेंद्र सैनी, रोहित कुमार, राहुल, आकाश वर्मा, दीपक जांगड़ा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान न केवल भाजपा कार्यकर्ताओं अपितु सभी देशवासियों के लिए सदैव प्ररेणा देने का करेगा कार्यः रतेरिया
