लुधियाना 31 अगस्त 2024- डॉ हरमनजीत सिंह बांगा, रजिस्ट्रार, गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना 31 अगस्त 2024 को सेवानिवृत्त हो गए। उन्होंने अपने पेशेवर जीवन की शुरुआत 1988 में की थी। वह एक प्रख्यात पशु रोगविज्ञानी के तौर पर जाने जाते हैं । सितंबर 2020 में उन्होंने यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार का पदभार संभाला। इससे पहले उन्होंने वेटरनरी पैथोलॉजी विभाग के प्रमुख, विश्वविद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष और वेटरनरी साइंस कालेज,रामपुरा फूल के डीन के रूप में कार्य किया। उन्हें पैथोलॉजी विभाग में सेंटर फॉर एडवांस्ड फैकल्टी ट्रेनिंग का निदेशक होने का भी सम्मान प्राप्त है।
उन्होंने 'ई-हरनिर्देश' शिक्षा पोर्टल भी विकसित किया जिसने विश्वविद्यालय को प्रबंधन संरचना की शिक्षा पर काम करने वाला देश का पहला विश्वविद्यालय बना दिया। उन्होंने कई शैक्षिक यूट्यूब वीडियो भी बनाए। उन्होंने विश्वविद्यालय की नियम पुस्तिका, खाता कोड तथा पेंशन नियम तैयार किये ताकि नियमों में पारदर्शिता रहे। उन्होंने सेमेस्टर और हॉस्टल नियम भी लिखे। डॉ बांगा ने सिनाप्सिस और थीसिस लेखन पर किताबें भी लिखीं।
डॉ इंद्रजीत सिंह, वाइस चांसलर ने डॉ बांगा की तहे दिल से प्रशंसा की और कहा कि उनके कार्यों ने विश्वविद्यालय के कामकाज पर अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे दूरदर्शी और बड़ी सोच वाले अधिकारियों के कारण ही विश्वविद्यालय का यह स्थान स्थापित हुआ है. उनके सेवानिवृत्ति समारोह में विश्वविद्यालय के डीन, निदेशक और शिक्षकों ने भाग लिया।
You May Also Like
लाल किले पर 10 अक्टूबर को भव्य रूप से मनाई जाएगी महाराजा अग्रसेन जयंती- विपिन गोयल
पुलिस प्रशासन और संघर्ष समिति में बनी सहमति, सुबह 7 से शाम 7 बजे तक नहीं चलेंगे टिप्पर
Dairy Development Department Organises Milk Producers Awareness Camp