रतिया /फतेहाबाद 27 मई:- जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला आगामी 29 मई को जिले की रतिया और टोहाना विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा करेंगे। वे पार्टी के युवा प्रदेशव्यापी जन-जन अभियान के तहत शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे और लोगों से सीधा संवाद साधेंगे। इस बात की जानकारी देते हुए जजपा के युवा जिला अध्यक्ष जतिन खिलेरी ने बताया कि दिग्विजय चौटाला के इस दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं और आमजन में भारी उत्साह है। 
उन्होंने सभी पदाधिकारियों और साथियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं। युवा जिला अध्यक्ष जतिन खिलेरी ने बताया कि दिग्विजय चौटाला 29 मई को सुबह 10 बजे रतिया विधानसभा के गांव दौलतपुर से अपने दौरे की शुरुआत करेंगे। इसके बाद सुबह 10:30 बजे ढाणी छतरिया, 11 बजे तामसपुरा, दोपहर 12 बजे जल्लोपुर और दोपहर एक बजे रतिया शहर में जनसंपर्क करेंगे। 
रतिया के बाद वे टोहाना विधानसभा क्षेत्र के गांवों का रुख करेंगे, जहां दोपहर 1:30 बजे कुलां, दोपहर 1:45 बजे अकांवाली, दोपहर 2 बजे पिरथला, दोपहर 3:30 बजे टोहाना शहर, शाम 4:30 बजे ढाणी डुल्ट और शाम 5:30 बजे चंद्रावल में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत कर ग्रामीणों से मुलाकात करेंगे। जतिन खिलेरी ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जजपा की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाना और जनता से सीधा संवाद स्थापित करना है।