रतिया, 27 मई:- शहर के जैन समाधि स्थित जैन हॉस्पिटल में रविवार 31 मई  को विशेष “डायबिटीज, थायराइड एवं ओबेसिटी केयर” जांच एवं परामर्श कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह कैंप हरे कृष्णा नेत्रालय टोहाना द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसमें दिल्ली के पूर्व मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल से जुड़ी प्रसिद्ध एंडोक्रिनोलॉजिस्ट डॉ. काजल अल्लावधी मरीजों की जांच एवं परामर्श देंगी।
कैंप का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। कैंप में शुगर (डायबिटीज), थायराइड, मोटापा, शारीरिक विकास संबंधी समस्याएं, पीसीओएस , अनियमित माहवारी तथा महिलाओं में अतिरिक्त बालों की समस्या सहित अन्य संबंधित रोगों की जांच एवं परामर्श उपलब्ध रहेगा।
आयोजकों ने बताया कि कैंप के दौरान मरीजों को विशेष सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। *इस कैंप मेंओपीडी पूरी तरह निशुल्क रहेगी। इसके अलावा शुगर टेस्ट, तीन माह की शुगर जांच  टेस्ट तथा लिपिड प्रोफाइल टेस्ट भी निशुल्क किए जाएंगे। वहीं दवाइयों पर 15 प्रतिशत तक की विशेष छूट भी दी जाएगी*।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है।
अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 93066-40434, 99923-55038 एवं 85719-39803 पर संपर्क किया जा सकता है।