हांसी:– आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत प्रबुद्धजन सम्मेलन नारनौंद के भाजपा कार्यालय में आयोजित किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष अशोक सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।अशोक सैनी ने कहा कि हमें स्वदेशी अपना कर देश को मजबूत बनाना होगा तभी हमारे देश का विकास होगा। इस अवसर पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन मास्टर उदय सिंह लोहान, मंडल प्रधान करणपाल पेटवाड़ एवं नपा चेयरमैन शमशेर कुकन ने भी विशेष तौर पर शिरकत की। 
आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के जिला संयोजक एवं जिला महामंत्री बिजेंद्र लोहान ने संबोधित करते हुए कहा कि देश को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए हमें देश में बनी चीजों को बढ़ावा देना होगा। हमारी शक्ति,हमारी संस्कृति और हमारी उद्योग कुशलता ही हमें आत्मनिर्भर भारत की ऊंचाइयों तक ले जाएगी। 
पंडित दीनदयाल उपाध्याय का मानना था कि आर्थिक व्यवस्था स्वदेशी पर आधारित होनी चाहिए। जब तक यह है स्वदेशी नहीं होगी यह न तो हमारी स्वतंत्रता की रक्षा कर सकती है और न ही न्याय गारंटी दे सकती है। 
भाजपा सरकार इसी मंत्र पर चलते हुए स्वदेशी को बढ़ावा दे रही है। मेक इन इंडिया से लेकर स्टार्टअप इंडिया का लोकल से लेकर आत्मनिर्भर भारत तक हर पल यही लक्ष्य है कि  हम विदेशी निर्भरता कम करें और स्वदेशी उत्पादन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं। तभी हमारा भारत देश सोने की चिड़िया कहलाएगा। 
इस अवसर पर चेयरमैन उदय सिंह लोहान, चेयरमैन शमशेर बास, पार्षद सुनील बैरागी, राजबीर खेड़ीवाला, कर्णपाल पेटवाड़, महावीर श्योराण, सोनू सैनी, नीलम जांगड़ा, सुरेश एमसी,नरेश वर्मा, सरला नाड़ा, प्रीति बड़ाला, अंग्रेजों, अफसाना कोथ, सोनू नरवाल, पिंकी पाल, टेकराम इत्यादि विशेष तौर पर मौजूद थे।