करनाल:- बजट सत्र में व्यस्त होने के बावजूद भी हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण अपने विधानसभा क्षेत्र में लोगों से मिलने पहुंचे और उनको होली पर्व की अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएं दी। हरविन्द्र कल्याण अपने क्षेत्र के लोगों को वास्तव में अपना परिवार मानते है और उसी दृष्टि से व्यस्तता के बाद भी लोगों के सुख-दुख में हर समय खडे रहते है। इसी कड़ी में शनिवार को कल्याण फार्म पर हरविन्द्र कल्याण ने लोगों की सामूहिक व निजी समस्याओं को सुना और उनकी समस्याओं का समाधान किया।
विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान करने उनकी प्राथमिकता में शामिल है। इसलिए वे लोगों के बीच में जाकर न केवल लोगों की समस्याएं सुनते है बल्कि मौके पर ही उनका समाधान करने का भरसक प्रयास करते है। शनिवार को कल्याण फार्म पर काफी संख्या में लोग विधानसभा अध्यक्ष में मिलने के लिए आए और अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। कुछ लोगों ने धार्मिक व अपने निजी कार्यक्रमों के लिए निमंत्रण दिया।
जन-सुनवाई के दौरान फूसगढ़ गांव में पाल समाज की चौपाल की चार दिवारी रसोईघर व एक कमरे के निर्माण की कार्य की शुरूआत करने, नाला पक्का करवाने, स्कूल को अपग्रेड करवाने, पीएचसी बनवाने, एससीबीसी कॉलोनी में गलीयां व सिवरेज डलवाने बारे अनुरोध किया है।
इस पर विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि गांव के लोगों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ आवश्यक मिलेगा। इसी प्रकार से गांव पूंडरी निवासी मोनिका ने अम्बेडक़र नवनीकरण आवसीय योजना के तहत मकान मरमत के लिए स्वीकृत 80 हजार रुपये की अनुदान राशि का लाभ दिलवाने बारे आवेदन दिया। इस पर हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि यह अनुदान राशि का जल्दी ही लाभ मिलेगा।
विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने जनसुनवाई के दौरान कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज करनाल व शुगर मिल करनाल के कर्मचारियों ने स्कोरटी मेन से नाम बदल कर स्कोरटी गार्ड करने और नियमानुसार वेतन दिलवाने के विषय पर कहा कि सारे मामले की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों से बात की जाएगी और इस समस्या का समाधान किया जाएगा। इसी प्रकार से गांव शाहजानपुर (धयाना)निवासी सतपाल वाल्मीकि चौपाल के अधूरे पड़े कार्य को पूरा करवाने के लिए अनुरोध किया।
इस पर अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी चौपाल को अधूरा नहीं रहने दिया जाए। गांव रायपुर जाटान के निवासी रोहताश पहलवान ने गांव में फिरनी का निर्माण करवाने तथा बीपीएल कॉलोनी में पीने के पानी की लाइन बिछवाने, गलियों का निर्माण करवाने तथा वाल्मीकि भवन में एक बड़ा हॉल बनवाने के लिए अनुरोध किया। अध्यक्ष ने इस पर कहा कि इन सब कार्यो को हर संभव पूरा करवाया जाएगा।
गांव झिमरेहडी निवासी सलिंद्र मोकल, राजेश नंबरदार, जसबीर फौजी सहित ग्रामीणों ने रिंग रोड के साथ रास्ता पक्का करवाने व गांव में पानी निकासी के लिए नाले का निर्माण करवाने बारे आवेदन दिया। इस पर अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि इन कार्यो को आवश्यक पूरा करवाया जाएगा।
विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने बजट सत्र में व्यस्तता के बाद भी क्षेत्र के लोगों की सामूहिक व निजी समस्याओं का किया समाधान
