ऊना, 1 अगस्त:- हरोली विधानसभा क्षेत्र को रविवार को सार्वजनिक परिवहन के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण सौगात मिलने जा रही है।  उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 2 अगस्त को प्रातः 11 बजे हरोली बस अड्डा परिसर में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के क्षेत्रीय कार्यालय एवं ई-बस डिपो का लोकार्पण करेंगे। 
एचआरटीसी के क्षेत्रीय कार्यालय की स्थापना से क्षेत्र में परिवहन सेवाओं के संचालन एवं प्रबंधन को नई गति मिलेगी, जबकि ई-बस डिपो के शुभारंभ से आधुनिक सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा यात्रियों को बेहतर, सुगम एवं सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध होंगी।
लोकार्पण समारोह के उपरांत उपमुख्यमंत्री एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों के अलावा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी भाग लेंगे।