हरोली/ऊना, 28 मई (राजवीर चोपड़ा):- हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री ने गुरुवार को पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के दूसरे चरण में अपनी गृह पंचायत गोंदपुर जयचंद के वार्ड नंबर-2 में स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में बनाए गए मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
मतदान के बाद उपमुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी बेहद जरूरी है।
इस दौरान मतदान केंद्र पर सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित होती नजर आईं तथा मतदाताओं में भी उत्साह देखने को मिला।