संतोखगढ़/ऊना, 23 अप्रैल (राजवीर चोपड़ा):- बढ़ती गर्मी को देखते हुए संतोखगढ़ में बस स्टैंड पर ठंडे पानी की सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। वार्ड नंबर 4 के निवासी तलविंदर सिंह ने नगर परिषद से जनहित में यह अहम मांग उठाई है।
उन्होंने अपील करते हुए कहा कि संतोखगढ़ के नए और पुराने दोनों बस स्टैंड पर राहगीरों और बाहरी यात्रियों के लिए ठंडे पेयजल की उचित व्यवस्था की जानी चाहिए। उनका कहना है कि भीषण गर्मी के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक स्थानों पर पानी की व्यवस्था न होने से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही।
तलविंदर सिंह ने नगर परिषद प्रशासन से आग्रह किया है कि इस दिशा में जल्द से जल्द ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि यात्रियों को गर्मी से राहत मिल सके।
वहीं, स्थानीय लोगों का भी मानना है कि बस स्टैंड पर ठंडे पानी की सुविधा अत्यंत आवश्यक है। इससे न केवल यात्रियों को राहत मिलेगी, बल्कि आम जनता को भी सीधा लाभ पहुंचेगा।
संतोखगढ़ बस स्टैंड पर ठंडे पानी की सुविधा की मांग तेज लोगों ने उठाई आवाज
