भारत की विविधता, संस्कृति, विरासत और स्थानीय कहानियों को राष्ट्रीय स्तर पर उजागर करने के उद्देश्य से करवाए जा रहे ‘GEMS OF INDIA CHALLENGE 2026’ के पायलट फेज के लिए वीडियो सबमिशन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब प्रतिभागी अपनी वीडियो 1 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक जमा करा सकते हैं।
इस चैलेंज के माध्यम से प्रतिभागी अपने इलाके की अनोखी कहानियों, संस्कृति, विरासत, वास्तुकला, पर्यटन, स्थानीय परंपराओं और लोक-कथाओं को 1 से 3 मिनट की वीडियो के माध्यम से पेश कर सकते हैं। इसका मकसद देश के विभिन्न क्षेत्रों में मौजूद अनजाने और अनोखे ‘Gems’ को सामने लाना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है।
इस प्रतियोगिता में जिला स्तर पर ₹50,000, केंद्र शासित प्रदेश स्तर पर ₹2 लाख और राष्ट्रीय स्तर पर ₹5 लाख तक के इनाम जीतने का मौका है।
भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को WAVES OTT पर जाकर MyWAVES में रजिस्टर करना होगा। इसके बाद ‘Gems of India Challenge 2026’ प्रोग्राम का चयन करके अपनी 1–3 मिनट की वीडियो अपलोड और सबमिट करनी होगी।
पायलट फेज के लिए योग्य क्षेत्रों में अंडमान और निकोबार द्वीप, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली और दमन व दीव, गोवा और लद्दाख शामिल हैं।
चंडीगढ़ के युवाओं, छात्रों, कलाकारों, कंटेंट क्रिएटर्स और आम नागरिकों से अपील की जाती है कि वे अपने शहर और क्षेत्र की अनोखी कहानियों को रचनात्मक ढंग से पेश करते हुए इस राष्ट्रीय स्तर के चैलेंज में अधिक से अधिक भाग लें।
अपनी कहानी बताओ—अपने शहर की पहचान को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाओ और बनो भारत के अगले ‘Gem’!
अधिक जानकारी और भाग लेने के लिए wavespb.com पर जाओ। टोल-फ्री हेल्पलाइन 1800-202-0293 या ई-मेल [email protected] के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।