जीरकपुर/साहिबजादा अजीत सिंह नगर 27 मार्च, 2025: एसडीएम, डेराबस्सी, अमित गुप्ता ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान द्वारा लोगों को स्वस्थ जीवन प्रदान करने के उद्देश्य से पंजाब के विभिन्न जिलों में शुरू की गई सीएम योग शाला के तहत जीरकपुर में विभिन्न स्थानों पर योग शालाएं शहरवासियों को स्वस्थ जीवन और मानसिक तंदुरुस्ती प्रदान कर रही हैं।
एसडीएम अमित गुप्ता के अनुसार योग प्रशिक्षक अभिषेक राणा जीरकपुर के विभिन्न हिस्सों में प्रतिदिन 6 योग सत्र आयोजित कर रहे हैं, जिसमें प्रतिदिन लगभग 85 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। वह पहली और चौथी क्लास सुबह 5.25 से 6.25 बजे तक पटियाला रोड स्थित गांव नाभा के सामुदायिक भवन में तथा सुबह 10 से 11 बजे तक, दूसरी क्लास सुबह 6.30 से 7.30 बजे तक स्वास्तिक विहार, पटियाला रोड स्थित पार्क में, तीसरी क्लास सुबह 7.40 से 8.40 बजे तक माया गार्डन, फेज-3, वीआईपी रोड स्थित पार्क में, पांचवीं क्लास दोपहर 3.40 से 4.40 बजे तक गांव छतबीड़ स्थित गुरुद्वारा हॉल में तथा छठी क्लास शाम 4.50 से 5.50 बजे तक मक्सीसिलजा नगला रोड स्थित पार्क में लगाते हैं। 
योग प्रशिक्षक अभिषेक राणा का कहना है कि उनकी योगशाला में आने वाले अनेक प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास से अपनी जीवनशैली में सुधार किया है। योग से मानव शरीर को अनेक लाभ होते हैं। अनेक प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास से पुरानी बीमारियों से छुटकारा पाया है। उन्होंने कहा कि योग करने से व्यक्ति चिंता मुक्त होता है तथा साथ ही उसका आत्मविश्वास बढ़ता है तथा व्यक्ति ऊर्जावान व चुस्त-दुरुस्त महसूस करता है। 
उन्होंने बताया कि उनकी रोजाना योग कक्षाओं में कई लोगों ने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बना लिया है, जिससे लोग बीमारियों से मुक्ति के साथ-साथ खुशहाल जीवन जी रहे हैं। उन्होंने बताया कि योग कक्षा के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता है और कोई भी व्यक्ति सीएम योगशाला पोर्टल पर जाकर इसके लिए पंजीकरण करवा सकता है। 
अधिक जानकारी के लिए एक समर्पित हेल्पलाइन नंबर 76694-00500 भी है, जिस पर संपर्क करके वे लोग अपना पंजीकरण करवा सकते हैं जो अभी तक इसमें शामिल नहीं हुए हैं।