होशियारपुर - समाज सेवी संस्था नवी सोच के संस्थापक अध्यक्ष अश्वनी गयंद के नेतृत्व में नगर निगम की सीमा से लगती कालोनियों के निवासियों ने कैबिनेट मंत्री डा. रवजोत से मुलाकात कर उन्हें मंत्री बनने पर बधाई दी तथा मांग पत्र सौंपते हुए कहा कि सीमा से लगती कालोनियों को नगर निगम को दिया जाए। इस अवसर पर होशियारपुर एन्क्लेव, अरोड़ा कालोनी, ग्रीन वैली, सूर्या एन्क्लेव, कृष्णा वैली, हरियाणा रोड कक्कणौं आदि के प्रतिनिधि व निवासी मौजूद थे। श्री गयंद ने कहा कि पुड्डा द्वारा कालोनियों को मंजूरी दिए जाने के बावजूद उक्त कालोनियों के निवासियों को पिछले 25 वर्षों से असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने मंत्री रवजोत से कहा कि ये कालोनियां निगम की सीमा से लगती हैं तथा इन्हें नगर निगम में शामिल करके इनमें पानी की सप्लाई, सीवरेज, सड़कें, स्ट्रीट लाइटें आदि मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाना सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल को विश्वास दिलाते हुए डॉ. रवजोत ने कहा कि पंजाब सरकार का उद्देश्य लोगों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करना है और नए वार्डों में इन क्षेत्रों को नगर निगम में अवश्य शामिल किया जाएगा। ताकि निगम की सुविधाओं से वंचित लोगों को सभी सुविधाएं मिल सकें। इसके लिए सभी ने मंत्री रवजोत का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष जसविंदर सिंह संधू, सचिव नरिंदर सैनी, संजीव गुप्ता, शमिंदर बेदी, पंकज डडवाल, शमशेर सिंह भारद्वाज, दगीर दास, संजीव गुप्ता, सुनील कुमार, विजय कुमार बधान, करम सिंह, हरभजन सिंह, सरबजीत सिंह, हैप्पी, कुलविंदर कुमार, विक्की ठाकुर व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।