साहिबजादा अजीत सिंह नगर, 07 अप्रैल, 2025: एसडीएम मोहाली दमनदीप कौर ने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने में योग की बड़ी भूमिका है। योग करने से हम न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ होते हैं, बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत बनते हैं। इससे मन भी स्थिर होता है और भीतर से आने वाली शांति शरीर को स्वस्थ रखने में बड़ी भूमिका निभाती है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के आदेश पर जिले में चलाई जा रही सीएम योगशाला के तहत पूरे जिले में विशेषज्ञ प्रशिक्षक लोगों को योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ रहे हैं।
उन्होंने बताया कि मोहाली में ‘सीएम दी योगशाला’ के लिए ट्रेनर स्वाति सैनी रोजाना 5 योग कक्षाएं लगा रही हैं, जिसमें पहली क्लास एरोविस्टा गुरु गोबिंद नगर जीरकपुर में सुबह 6 से 7 बजे तक, दूसरी क्लास अंबिका लॉ पेरिसियन सोसायटी सेक्टर 66बी में सुबह 7.35 से 8.35 बजे तक, तीसरी क्लास मोतिया एयरो ग्रीन्स 2 एयरोसिटी रोड मोहाली में सुबह 9.20 से 10.20 बजे तक, चौथी क्लास एयरोसिटी ब्लॉक एफ में शाम 5 से 6 बजे तक और दिन की आखिरी पांचवीं क्लास टेक टाउन एल ब्लॉक एयरोसिटी सोसायटी पार्क में शाम 6.30 से 7.30 बजे तक लगती है, जहां बिना किसी शुल्क के योग प्रशिक्षण दिया जाता है।
एसडीएम मोहाली ने बताया कि ट्रेनर स्वाति सैनी लोगों की सुविधा के अनुसार रोजाना 5 योग सत्र आयोजित कर उन्हें स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ रही हैं। उन्होंने लोगों से ‘सीएम योगशाला’ का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। योग प्रशिक्षक स्वाति का कहना है कि निरंतर योगाभ्यास से योग से जुड़े लोग स्वस्थ महसूस कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उनके घरों के नजदीक स्थित पार्कों, सामुदायिक केंद्रों और धर्मशालाओं में ये सत्र आयोजित किए जा रहे हैं ताकि अधिक से अधिक लोगों को योग कक्षाओं का लाभ मिल सके। लोग निशुल्क योग प्रशिक्षण का लाभ लेने के लिए टोल-फ्री नंबर 7669 400 500 पर डायल कर सकते हैं या https://cmdiyogshala.punjab.gov.in पर लॉग ऑन कर सकते हैं।
लोगों को स्वस्थ जीवन प्रदान करने में सीएम की योगशाला की अहम भूमिका-एसडीएम दमनदीप कौर
