संतोषगढ़/ऊना, 22 मार्च (राजवीर चोपड़ा):- नया नंगल के एनएफएल स्टेडियम में चल रहे स्वदेशी मेले को लेकर भाजपा के उपप्रधान सुभाष शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
उन्होंने बताया कि 23 मार्च को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी मुख्य अतिथि के रूप में मेले में शिरकत करेंगे।
इस अवसर पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत को नमन करते हुए “एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही भजन संध्या भी आयोजित होगी, जिसमें प्रसिद्ध गायिका ममता जोशी अपनी प्रस्तुति देंगी।
सुभाष शर्मा ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार सहित इस आयोजन में भाग लें, कार्यक्रम का आनंद उठाएं और देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करें।