ऊना, 15 जून - मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 20 जून को ऊना जिले के दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे में वे जिले में करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं के शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे। उपमुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री भी इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की रूपरेखा पर चर्चा को लेकर शनिवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री के दौरे के दृष्टिगत सभी संबंधित विभागों को पूर्ण तैयारी के निर्देश दिए।
बता दें, मुख्यमंत्री 20 जून को प्रातः 11 बजे ऊना जिले के पेखूबेला में हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की 32 मेगावॉट की सौर ऊर्जा परियोजना का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा वे 10 मेगावॉट की अघलोर सौर ऊर्जा परियोजना और 5 मेगावॉट की भांजल सौर ऊर्जा परियोजना का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग, उद्योग, मत्स्य पालन समेत विभिन्न विभागों की करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास भी करेंगे। पेखूबेला में होने वाले इस आयोजन में मुख्यमंत्री का जनसभा संबोधन का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।
महेंद्र पाल गुर्जर ने संबंधित विभागों को पेखूबेला में कार्यक्रम स्थल पर समयबद्ध सभी प्रबंध सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए। वहां पार्किंग व्यवस्था समेत कार्यक्रम में आने वाले मेहमानों के लिए उपयुक्त व्यवस्था के साथ साथ आम नागरिकों की सुविधा के लिए सभी जरूरी प्रबंध करने को कहा।
बैठक में हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के जीएम संजय जगोता, एसडीएम ऊना विश्वमोहन देव चौहान, एसडीएम हरोली राजीव ठाकुर सहित जिले के सभी विभागों के आला अधिकारी उपस्थित रहे।
You May Also Like
कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में गरजे सांसद दीपेंद्र हुड्डा, उठाए किसानों और युवाओं के मुद्दे
Impact of Bhagwant Singh Mann Government’s Work Visible; Entire Punjab Is Truly Becoming a ‘Hassda Punjab’: Kulwant Singh
Haryana Chief Minister Shri Nayab Singh Saini Thanks Prime Minister Shri Narendra Modi for Historic Increase in Minimum Support Prices of Rabi Crops