चंडीगढ़, 6 मई:- भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश प्रेस सचिव हरदेव सिंह उभा ने जालंधर में हुए बम विस्फोट के मामले पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा दिए गए बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का यह बयान गैर-जिम्मेदाराना और आतंकवादी ताकतों के हौसले बढ़ाने वाला है।
उभा ने कहा कि जहां पंजाब के डीजीपी इस घटना को आतंकवादी कार्रवाई के तौर पर देख रहे हैं और जांच एजेंसियां भी इसे गंभीरता से ले रही हैं, वहीं मुख्यमंत्री द्वारा राजनीतिक लाभ के लिए गलत बयानबाजी करना बहुत ही दुखद और निंदनीय है।
उन्होंने कहा कि ऐसे संवेदनशील मामलों पर राजनीतिक रोटियां सेकने के बजाय सरकार को पंजाब की अमन-शांति और लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए। मुख्यमंत्री के बयान से न केवल लोगों में भ्रम पैदा होता है, बल्कि सुरक्षा एजेंसियों के मनोबल पर भी नकारात्मक असर पड़ता है।
हरदेव सिंह उभा ने कहा कि भाजपा पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति के साथ कोई समझौता नहीं होने देगी और ऐसे मामलों पर सरकार को जवाबदेह बनाने के लिए अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी। उभा ने कहा कि भगवंत मान सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है और पंजाब का हर वर्ग इस सरकार से दुखी है।
