मोहाली:- सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा आउटसोर्सिंग और तीन साल से कार्यरत कर्मचारियों को सीधे सरकार के अधीन लेने और 10 साल से कार्यरत कर्मचारियों को नियमित करने संबंधी लिए गए फैसले की आम आदमी पार्टी पंजाब के मालवा ईस्ट जोन के अध्यक्ष ई.टी.ओ. (रिटायर्ड) हरमीत सिंह छिब्बर ने प्रशंसा की है।
श्री छिब्बर ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब सरकार द्वारा आउटसोर्सिंग पर काम कर रहे कर्मचारियों का वेतन ₹15,100 करते हुए सरकार ने उन्हें अपने अधीन ले लिया है और 10 साल की सेवा पूरी करने वाले कर्मचारियों को नियमित करने संबंधी फैसला लिया है, जिससे बड़ी संख्या में परिवारों को लाभ पहुंचेगा। इसके साथ ही इन कर्मचारियों को प्रोविडेंट फंड, मेडिकल और ई.एस.आई. जैसी सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।
इसके साथ ही उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री का पंजाब के अंदर बिजली के खंभों को खत्म करने की शुरुआत करने के लिए भी धन्यवाद किया।
प्राइवेट स्कूलों द्वारा अभिभावकों की की जा रही अंधी लूट पर नियंत्रण मान सरकार का सराहनीय प्रयास – छिब्बर
आम आदमी पार्टी पंजाब के मालवा ईस्ट शिक्षा क्रांति जोनल इंचार्ज और ऑब्जर्वर डेराबस्सी ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा ली जा रही 15% फीस वृद्धि को घटाकर 5% करने का फैसला लिया है, जो सराहनीय है। इससे अभिभावकों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी।
उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा इस संबंध में आने वाले दिनों में अध्यादेश (ऑर्डिनेंस) जारी किया जाएगा, जिसके जरिए प्राइवेट स्कूलों द्वारा विद्यार्थियों से वसूली जा रही 15% फीस को घटाकर 5% कर दिया जाएगा। इसके साथ ही सरकार अभिभावकों को बड़ी राहत देते हुए पिछले तीन वर्षों के दौरान 10% अतिरिक्त वसूली गई फीस भी वापस करवाएगी।
श्री छिब्बर ने बताया कि भगवंत मान सरकार द्वारा प्राइवेट स्कूलों के विरुद्ध लिए गए इस फैसले की हर तरफ प्रशंसा की जा रही है।
छिब्बर ने स्थानीय सरकार विभाग के आउटसोर्स कर्मचारियों की बेहतरी के लिए लिए गए फैसलों के लिए भगवंत मान सरकार का धन्यवाद किया
